Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 अस्पताल के बाहर सूर्यनमस्कार कलाकृति का अनावरण, योग की झलक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 अस्पताल के बाहर सूर्यनमस्कार कलाकृति का अनावरण, योग की झलक

06/06/2025 1 minute read
Suryanamaskar artwork unveiled outside Sector 9 hospital, a glimpse of yoga

अनावरण कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा एक गरिमामयी समारोह में किया गया।

  • 12 आसनों का संयोजन है, जो श्वसन क्रियाओं, ध्यान और शारीरिक व्यायाम का समन्वय प्रस्तुत कर रहा है।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के स्वागत में सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Centre) के मुख्य द्वार पर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल चौक (सेक्टर-9 चौक) में सूर्यनमस्कार की भव्य कलात्मक मूर्ति का अनावरण किया गया। यह कलाकृति भारत की प्राचीन योग परंपरा को समर्पित एक सांकेतिक श्रद्धांजलि है, जिसमें सूर्यनमस्कार के बारह योगिक आसनों को कलात्मक शैली में दर्शाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: किरायेदारों की पूरी कुंडली मकान मालिक देंगे थानेदारों को

इस प्रतिमा का अनावरण कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा 6 जून 2025 को एक गरिमामयी समारोह में किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एमएंडयू) विजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकत्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता, अध्यक्ष (सेफी एवं ओए) एन. के. बंछोर तथा ओ.ए. के महासचिव परविन्दर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया

इस प्रतिमा की डिजाइनिंग टाउन आर्किटेक्ट प्लानिंग सेक्शन, नगर सेवाएं विभाग के उमाशंकर राव द्वारा की गई थी।
यह संपूर्ण रूप से संयंत्र के स्टील प्लेटों का उपयोग करके इन-हाउस संसाधनों से निर्मित की गई है, जो बीएसपी की आंतरिक डिज़ाइन एवं अभियांत्रिकी क्षमता को दर्शाती है। इसका निर्माण नगर सेवाएं विभाग द्वारा यांत्रिकी एवं उपयोगिता विभाग के सहयोग से संपन्न किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे, जिनमें महाप्रबंधक (एम एंड एस- मेडिकल) एस. एम. शाहिद अहमद, महाप्रबंधक (टीएसडी) विष्णु के. पाठक, महाप्रबंधक (उद्यानिकी – टीएसडी) डॉ. एन. के. जैन आदि प्रमुख रहे।

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने इस पहल को योग दिवस की भावना के अनुरूप एक सार्थक पहल बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर इस सूर्यनमस्कार कलाकृति की स्थापना यह संदेश देती है कि योग और नियमित शारीरिक क्रियाएं हमें रोगों से दूर रख सकती हैं। उन्होंने कहा की “यदि हम अनुशासित और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाएं, तो चिकित्सालय की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी”।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) विजय कुमार बेहरा ने परियोजना से जुड़े सभी विभागों को बधाई देते हुए कहा, “मैं जेएलएन चिकित्सालय के निकट ही निवास करता हूँ और निर्माण के दौरान अक्सर राहगीरों को इसे उत्सुकता से देखते पाया। अब यह मूर्ति न केवल सौंदर्य को बढ़ा रही है, बल्कि यह रोज़मर्रा में योग के महत्व की याद भी दिलाती है।”

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर

मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता ने सूर्यनमस्कार की भव्य कलात्मक मूर्तियों व टाउनशिप में सड़क और चौराहों के सौंदर्यीकरण की पहल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परियोजना रिकॉर्ड समय में टीम भावना से पूरी की गई, और इसी सामूहिक सहयोग से आने वाले समय में और भी परियोजनाएँ साकार होंगी।

ये खबर भी पढ़ें: सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं स्वयं योग का अभ्यास करती हूँ और इसके प्रभाव को महसूस किया है। यह कलाकृतियां न केवल परिसर की शोभा बढ़ा रही है, बल्कि स्वस्थ जीवन का जन संदेश भी दे रही है।”

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा

इस अवसर पर महाप्रबंधक (टीएसडी) विष्णु के. पाठक ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि सूर्यनमस्कार योग की एक मुख्य क्रिया है जिसमें 12 आसनों का संयोजन होता है, जो श्वसन क्रियाओं, ध्यान और शारीरिक व्यायाम का समन्वय प्रस्तुत करता है। यह स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए एक संपूर्ण अभ्यास माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP समर कैंप के समापन पर खिलाड़ियों के जोश हाई, हौसलों की छलांग लगाई
Next: सेल दुर्गापुर में डिफेंस कॉन्क्लेव 2025: देश की रक्षा के लिए बनेगा स्पेशल स्टील

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.