Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल दुर्गापुर में डिफेंस कॉन्क्लेव 2025: देश की रक्षा के लिए बनेगा स्पेशल स्टील
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल दुर्गापुर में डिफेंस कॉन्क्लेव 2025: देश की रक्षा के लिए बनेगा स्पेशल स्टील

06/06/2025 1 minute read
Defense Conclave 2025 at SAIL Durgapur Special steel will be made to protect the country

सेल रक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए आपूर्ति करने के लिए तैयार है।

  • सेल ने रक्षा और सुरक्षा में देश की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

सूचनाजी न्यूज़, नई दिल्ली/दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) ने देश के रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कंपनी की रणनीतिक प्रतिबद्धता पर बल देते हुए, दुर्गापुर के अपने अलॉय स्टील्स प्लांट (एएसपी) में 4 जून, 2025 को सेल-डिफेंस कॉन्क्लेव – 2025 का आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

स्वदेशीकरण परियोजनाओं के लिए विशेष रक्षा-ग्रेड स्टील के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में, सेल ने रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (DPSUs) के साथ गहन सहयोग को बढ़ावा देने और रक्षा क्षेत्र की उभरती आवश्यकताओं पर चर्चा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

यह कार्यक्रम आत्मनिर्भरता, स्वदेशीकरण और आयात प्रतिस्थापन के विषयों पर केंद्रित था, जो भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत की पहल की ओर एक और कदम रहा।

ऑर्डिनेंस फ़ैक्टरिज समेत प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कॉन्क्लेव के दौरान हुए विचार-विमर्श में सक्रिय रूप से भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

इस सम्मेलन में सेल के वरिष्ठ नेतृत्व ने अपने विचार रखे, जिसमें निदेशक (वाणिज्यिक) वी.एस. चक्रवर्ती और राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel plant) के प्रभारी निदेशक एवं दुर्गापुर और बर्नपुर स्टील प्लांट के अतिरिक्त प्रभारी निदेशक आलोक वर्मा शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

इस सम्मेलन के दौरान हुई चर्चा में, मैटेरियल स्पेसिफिकेशन में बेहतर तालमेल, स्वदेशी प्रौद्योगिकी अपनाने और महत्वपूर्ण रक्षा जरूरतों को पूरा करने में सेल की भूमिका के विस्तार की संभावनाओं पर बातचीत हुई।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

इस कार्यक्रम ने भारत के रक्षा विनिर्माण व्यवस्था में एक विश्वसनीय और रणनीतिक भागीदार के रूप में सेल की स्थिति की सुनिश्चित की। यही नहीं सेल ने रक्षा और सुरक्षा में देश की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। सेल रक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए और अधिक मात्रा में आपूर्ति करने के लिए तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में समर कैंप शुरू, बच्चों की लगी खेल पाठशाला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 अस्पताल के बाहर सूर्यनमस्कार कलाकृति का अनावरण, योग की झलक
Next: भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.