Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने जीता गोल्डन पीकॉक इको-इनोवेशन अवार्ड 2025
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने जीता गोल्डन पीकॉक इको-इनोवेशन अवार्ड 2025

Azmat ali 27/06/2025 1 minute read
SAIL Bhilai Steel Plant wins Golden Peacock Eco-Innovation Award 2025

यह पुरस्कार 26वें अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान बेंगलुरु में प्रदान किया गया।

  • यह पुरस्कार इस्पात उद्योग के अपशिष्ट पदार्थ, विशेषकर स्टील स्लैग से पर्यावरण अनुकूल पेवर ब्लॉक और टाइल्स निर्माण पहल के लिए प्रदान किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) को प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक इको-इनोवेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इंस्टिट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (आईओडी), नई दिल्ली द्वारा पर्यावरणीय स्थिरता और नवाचार के क्षेत्र में संयंत्र की अग्रणी पहलों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

यह पुरस्कार 26वें अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान 26 जून 2025 को बेंगलुरु में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने की। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुखों, वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, प्रख्यात पर्यावरणविदों तथा भारत सरकार के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया, जिन्होंने इस पुरस्कृत परियोजना की रूपरेखा तैयार करने और इसे क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पुरस्कार इस्पात उद्योग के अपशिष्ट पदार्थ, विशेषकर स्टील स्लैग से पर्यावरण अनुकूल पेवर ब्लॉक और टाइल्स निर्माण पहल के लिए प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

इस परियोजना के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र, भारत का पहली ऐसी इकाई बन गयी है, जिसने इस्पात निर्माण प्रक्रिया से उत्पन्न स्टील स्लैग का 100 प्रतिशत उपयोग करते हुए पेवर ब्लॉक और टाइल्स का व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ किया है, जो कि सतत अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधनों के इष्टतम उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

ये इको-इनोवेटिव उत्पाद न केवल चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनोमी) की अवधारणा को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मजबूती, गुणवत्ता और मूल्य के मामले में बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्पों के समकक्ष हैं।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात नगरी बोकारो में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा सैलाब, डीआइसी-ईडी बने भक्त
Next: महाप्रभु जगन्नाथ के रथ संग चले भिलाईवासी, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.