Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • महाप्रभु जगन्नाथ के रथ संग चले भिलाईवासी, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

महाप्रभु जगन्नाथ के रथ संग चले भिलाईवासी, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 27/06/2025 1 minute read
Bhilai residents walked with the chariot of Mahaprabhu Jagannath, read details

भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा तथा महाप्रभु जगन्नाथ के विग्रह को पंहडी करते हुए काष्ठ निर्मित सुन्दर व भव्य रथ पर लाया गया।

  • सेक्टर 4 श्री जगन्नाथ मंदिर का आयोजन। महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के रथयात्रा में उमड़ी भारी भीड़।
  • विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगा कर श्रद्धालुओं को भोग व शरबत आदि का वितरण किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति के तत्वाधान में सेक्टर-4 बोरिया मार्केट स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली गयी। रथ सेक्टर 4 के श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलकर सेन्ट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर-10 के भव्य गुण्डिचा मंडप में पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

भगवान श्री बलभद्र, माता सुभद्रा तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ के विग्रह को पंहडी करते हुए काष्ठ निर्मित सुन्दर व भव्य रथ पर लाया गया। इस वर्ष रथयात्रा के दौरान रथ के समक्ष परम्परा अनुसार छेरा-पंहरा कार्यक्रम,मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित वैशाली नगर के विधायक श्री रिकेश सेन द्वारा सम्पन्न किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

पुरी में यह परम्परा पुरी के महाराज सम्पन्न करते है। छेरा-पंहरा के पश्चात भक्त जनों ने ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ रथ खींचना प्रारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सेफी चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, समाजसेवी संजय मिश्रा, उद्योगपति सुरेश केजरीवाल, समिति के संरक्षक अबनी बेहेरा, बीएसपी के महाप्रबंधक एवं कालिंग ज्योति के अध्यक्ष अक्षय नायक, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, ओए के महासचिव परविंदर सिंह,समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

इसके अतिरिक्त समिति के पदाधिकारी त्रिनाथ साहू, डी त्रिनाथ, अनाम नाहक, वृंदावन स्वांई, बसंत प्रधान,भीम स्वांई, बीसी बिस्वाल, प्रकाश स्वांई, प्रकाश दास,कालू बेहेरा, निरंजन महाराणा, रंजन महापात्र, बीस केशन साहू, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा विशेष रुप में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

भक्ति के धुन में नाचते-गाते भक्त

झांझ, मंजीरे, ढ़ोल, मृदंग बजाते कीर्तन दल तथा भक्ति संगीत के धुन में नाचते-गाते भक्त जनों ने भाव विभोर होकर रथ खींचा। सेन्ट्रल एवेन्यु में महाप्रभु के दर्शन व पूजा अर्चना हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर खड़े थे। महाप्रभु का रथ सेन्ट्रल एवेन्यु में पहँुचते ही रथ खींचने व दर्शनार्थ भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

अन्न व गजामूंग प्रसाद का वितरण

इस पूरे यात्रा के दौरान अन्न प्रसाद व गजामूंग के प्रसाद का वितरण किया गया व विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं व समाज द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगा कर श्रद्धालुओं को भोग व शरबत आदि का वितरण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

रथ का संचालन वृंदावन स्वांई व बी सी बिस्वाल लखन बिस्वाल एवं टीम द्वारा किया गया। रथयात्रा के विभिन्न पूजा कर्म पण्डित सर्वश्री पितवास पाढ़ी एवं उनकी टीम द्वारा विधि विधान से सम्पन्न किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

सफल बनाने में इनका है योगदान

इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी भीम स्वांई, त्रिनाथ साहू, अनाम नाहक,बसंत प्रधान, डी त्रिनाथ, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई, प्रकाश दास, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, रंजन महापात्र, प्रकाश स्वांई, सुशान्त सतपथी, एस सी पात्रो,जगन्नाथ पटनायक,रवि स्वांई, बीस केशन साहू, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा,वी के होता,कैलाश पात्रो,हिमांशु शांती, संतोष दलाई, श्याम दलाई, शंकर दलाई, लखन बिस्वाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने जीता गोल्डन पीकॉक इको-इनोवेशन अवार्ड 2025
Next: सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के 5 कर्मचारियों को मिला ये गिफ्ट

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.