Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

Azmat ali 01/07/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant ward player Khushal Patel became Junior National Powerlifting Champion

59 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर U-23 श्रेणी) में 642.5 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

  • भिलाई निवास में सम्मान समारोह का आयोजन। कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने खिलाड़ी को सम्मानित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल ने दावनगेरे, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर (महिला एवं पुरुष) पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में 59 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर U-23 श्रेणी) में 642.5 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 22 से 30 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

खुशाल पटेल ने स्क्वाट इवेंट में 242.5 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 147.5 किलोग्राम एवं डेडलिफ्ट में 252.5 किलोग्राम का प्रदर्शन कर कुल 642.5 किलोग्राम वजन उठाया, जो एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान है। इस उपलब्धि के लिए उनका चयन भारतीय टीम में किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

खुशाल पटेल भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रशिक्षण केन्द्र के वार्ड खिलाड़ी हैं और उनके पिता श्री महेश पटेल स्वयं पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेता पावरलिफ्टर रह चुके हैं, जो वर्तमान में बीएसपी के टीएंडडी विभाग में कार्यरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

ज्ञात हो कि इससे पूर्व खुशाल पटेल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (बिलासपुर) में ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ छत्तीसगढ़’ का खिताब जीता था और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, जम्मू में रजत पदक भी अर्जित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

उनकी इस उपलब्धि पर 1 जुलाई 2025 को भिलाई निवास स्थित एमपी हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर तथा ओलंपियन एवं उप  महाप्रबंधक (बीएसपी क्रीड़ा एवं संस्कृति विभाग) राजेंद्र प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

इस अवसर पर भारतीय टीम के कोच एवं बीएसपी टीम के वरिष्ठ प्रशिक्षक कृष्णा साहू (विक्रम, गुंडाधुर एवं वीर हनुमान सिंह खेल अलंकरण प्राप्त) एवं खुशाल पटेल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला
Next: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.