Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant: प्रमोशन पॉलिसी ठीक नहीं, कर्मचारियों को नुकसान, BAKS ने ईडी को दिए 3 सुझाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant: प्रमोशन पॉलिसी ठीक नहीं, कर्मचारियों को नुकसान, BAKS ने ईडी को दिए 3 सुझाव

Azmat ali 29/07/2025 1 minute read
SAIL Bokaro Steel Plant: Promotion policy is not right, employees are suffering, BAKS gave 3 suggestions to ED

यूनियन ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), बोकारो स्टील प्लांट को एक औपचारिक पत्र लिखा गया।

  • इंजीनियरिंग, B.Sc., M.Sc., MBA आदि डिग्रियों से युक्त अनाधिशासी कर्मचारियों के लिए विशेष पदोन्नति नीति बनाई जाए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के अनाधिशासी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समानता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में BAKS यूनियन ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं प्रशासन), बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) को एक औपचारिक पत्र लिखकर कर्मचारियों के हित में तीन प्रमुख सुझाव प्रस्तुत किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

महासचिव दिलीप कुमार के मुताबिक सेल की कुछ इकाइयों भद्रावती आयरन एंड स्टील और एलॉय स्टील प्लांट, दुर्गापुर में अनाधिशासी कर्मचारियों को मात्र तीन वर्षों की सेवा के उपरांत पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाता है। जबकि बोकारो स्टील प्लांट में अभी भी यह व्यवस्था लागू नहीं है, जिससे कर्मचारियों के बीच भारी असंतोष व्याप्त है।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर 15 हजार की रिश्वित लेते रंगे हाथ धराया

पत्र के मुख्य बिंदु:

1. पदोन्नति की न्यूनतम अवधि तीन वर्ष हो: सभी इकाइयों में एक समान नीति लागू करते हुए अनाधिशासी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति की न्यूनतम सेवा अवधि तीन वर्ष निर्धारित की जाए।

2. योग्यता आधारित परीक्षा प्रणाली को पुनः लागू किया जाए: पूर्व में क्रेन ऑपरेटर जैसे पदों के लिए जो परीक्षा प्रणाली थी, उसे फिर से शुरू किया जाए ताकि कर्मचारी अपने कौशल के बल पर ग्रेड वृद्धि प्राप्त कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का सम्मान, पहुंचे ईडी एचआर, सीजीएम भी

3. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विशेष अवसर: इंजीनियरिंग, B.Sc., M.Sc., MBA आदि डिग्रियों से युक्त अनाधिशासी कर्मचारियों के लिए विशेष पदोन्नति नीति बनाई जाए, जिससे उनकी शिक्षा और क्षमता का प्रभावी उपयोग हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

महासचिव दिलीप कुमार ने कहा-“हमारा उद्देश्य केवल कर्मचारियों की आवाज़ को नेतृत्व तक पहुँचाना है, ताकि उनकी मेहनत, योग्यता और समर्पण को मान्यता मिले। जब अन्य इकाइयों में तीन वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नति मिल सकती है, तो बोकारो के कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों?

ये खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

हम चाहते हैं कि सभी कर्मचारियों को समान अवसर मिले और उनकी प्रतिभा का संपूर्ण उपयोग हो सके। यह न केवल कर्मचारी संतोष, बल्कि संगठन की दीर्घकालिक प्रगति के लिए भी आवश्यक है।”

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस

यूनियन का मानना है कि यदि उपरोक्त मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया तो इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, प्रतिभा का बेहतर दोहन होगा और बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादकता व नवाचार क्षमता में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

अब देखना यह है कि बोकारो स्टील प्लांट का प्रशासन इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और क्या कर्मचारियों की इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: देशभर के ईपीएस 95 पेंशनर्स 4-5 अगस्त को जंतर मंतर पर दहाड़ेंगे, मोदी सरकार पर ये आरोप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई सुपेला मार्केट में बनेगी पार्किंग, निगम ने ध्वस्त किया कब्जा
Next: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन में सजी सावन के गीतों से शाम

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.