Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM से मकान खाली कराकर कलेक्टर को आवंटित, BSP बेनकाब
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM से मकान खाली कराकर कलेक्टर को आवंटित, BSP बेनकाब

Azmat ali 06/08/2025 (Last updated: 06/08/2025) 1 minute read
BSP exposed after getting a house vacated from former DGM of Bhilai Steel Plant and allotted to collector

भिलाई स्टील प्लांट, रिटेंशन के केस में आवास खाली न करने वालों को ओवर स्टे पीरियड शब्द से पुकारा गया है।

  • बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट डिपार्टमेंट ने सेक्टर-9 स्थित आवास क्रमांक 0004 स्ट्रीट 016 को 23 जुलाई को खाली कराया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के पूर्व डीजीएम लक्ष्मण बावने को बेदखल करने के बाद  कलेक्टर दुर्ग के नाम पर आवंटित कर दिया गया है। बीएसपी की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख, एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार, 10 अगस्त तक तारीख

हाउस अलॉटमेंट सेक्शन (House Allotment Section) के मुताबिक सेक्टर-9 स्थित आवास क्रमांक 0004 स्ट्रीट 016 को 23 जुलाई को खाली कराया गया था। ट्रांसफर होकर भिलाई स्टील प्लांट आए कुछ अधिकारियों से कहा गया था कि लक्ष्मण बावने का मकान खाली कराने के बाद उन्हें दे दिया जाएगा। अब यह मकान दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के नाम पर 28 जुलाई को आवंटित कर दिया गया है। बीएसपी के रिकार्ड में इसकी इंट्री हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा

नगर सेवाएं विभाग के पूर्व डीजीएम लक्ष्मण बावने के आवास को संपदा न्यायालय के आदेश पर खाली कराया गया था। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) की कार्रवाई पर 4 अगस्त को सुनवाई थी।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड

Suchnaji.com की खबर को गलत बताने वालों को करारा तमाचा

Suchnaji.com ने सबसे पहले ‘BSP ने पूर्व DGM लक्ष्मण बावने से जबरन मकान कराया खाली, प्रशासनिक अधिकारी को देने की तैयारी, कानूनी लड़ाई शुरू’ शीर्षक से खबर 25 जुलाई को प्रसारित किया था। यह खबर आने के बाद छपरी टाइप के कुछ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज वायरल किया था कि गलत खबर प्रसारित की जा रही है। अब अलॉटमेंट सेक्शन के सबूत ने ऐसे अधिकारियों को करारा तमाचा लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

लक्ष्मण बावने बोले थे-ओवर स्टे पीरियड को कब्जेदार कैसे बोल सकते हैं

बीएसपी ने पूर्व डीजीएम लक्ष्मण बावने के रिटेंशन के आवास को खाली कराया गया। इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) ने इसे कब्जेदार बताते हुए कार्रवाई की। इस पर पूर्व अधिकारी ने कहा था-बीएसपी के सर्कुलर में रिटेंशन आवास को कब्जा नहीं माना गया है।

भिलाई स्टील प्लांट रिटेंशन के केस में आवास खाली न करने वालों को ओवर स्टे पीरियड शब्द से पुकारा गया है। कहीं भी कब्जेदार शब्द का उपयोग नहीं किया गया है। बीएसपी जब रिटेंशन केस में कब्जाधारी मानता ही नहीं है तो किस आधार पर कब्जाधारी बोलकर कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Breaking News: जीएम इंफोर्समेंट केके यादव हटाए गए, 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, PR में राजीव, DIC सचिवालय में आए अजय कुमार
Next: ईपीएस 95 पेंशन बढ़ाने की मांग पर जंतर-मंतर पर गूंजी थी आवाज़, अब सांसदों ने सदन के बाहर की नारेबाजी

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.