सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बोकारो स्टील प्लांट से विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट ट्रांसफर किए गए कर्मचारी रणधीर सोनू बीएसपी अनधिशासी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पद बनाए गए हैं। अब तक वह पर्दे के पीछे रहकर यूनियन को संभाल रहे थे। रणधीर कुमार सोनू के निर्वाचित होते ही वह खुलकर सामने आ गए हैं।
यूनियन के बायलॉज में कार्यकारिणी अध्यक्ष के लिए सेल के किसी प्लांट से भी दावेदारी कोई भी कर्मचारी कर सकता है। कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रणधीर कुमार और निशांत सूर्यवंशी राजहरा के बीच मुकाबला हुआ। 46 कार्यकारिणी सदस्यों ने मतदान किया। 24 वोट रणधीर को और 22 वोट निशांत को मिले। उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उप महासचिव नवीन ध्रुव, सचिव अजय रत्न वासनिक, उप कोषाध्यक्ष शिकंदर पटेल निर्विरोधा निर्वाचित हुए।
रणधीर कुमार ने कहा-यूनियन के निर्वाचित पदाधिकारी बनने के बाद नौकरी का बैरियर खत्म हो गया है। मेरे लिए एक चुनौती बढ़ गई है। अपने जीवन में मै एक अद्भुत चुनाव लड़ा हूं। जिसमें कांटे की टक्कर में मुझे जीत मिली है। भिलाई BAKS के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हुआ है। जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्य मतदाता थे।
ये खबर भी पढ़ें: BHILAI में लड़की परेशानी, खूनी टकराव, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, 2 FIR
सबसे अद्भुत बात यह थी कि न तो में आज तक किसी मतदाता रूपी सदस्यों से फिजिकली मिला था। तथा न ही वो मुझ से कभी मिले थे। केवल BAKS भिलाई के अध्यक्ष अमर से वो भी दिल्ली हाईकोर्ट के वेज रीविजन केस के दौरान मिला था।
सोशल मीडिया के द्वारा जान पहचान का दायरा था। फिर भी उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। उसमें भी कांटे की टक्कर में मिली जीत यह साबित कर रही है कि मुझे ग्राउण्ड पर और मेहनत करना होगा, ताकि आगे विश्वास का दायरा और बढ़े। खैर मैं खुद के लिए अगला 6 माह तय किया हूं, ताकि कुछ रिजल्ट देने का पूर्ण प्रयास करूं।














