Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक चुनाव 2026: मतदान में विवाद, किसका टूटेगा अहम और वहम, रात में आएगा रिजल्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक चुनाव 2026: मतदान में विवाद, किसका टूटेगा अहम और वहम, रात में आएगा रिजल्ट

Azmat ali 26/04/2026 1 minute read
Talpuri International Colony B-Block Election 2026 Voting Controversy Whose Ego and Misconception Will Be Broken Results Will Be Out Tonight

वोटर लिस्ट में जिन लोगों का नाम शामिल नहीं था, उन्होंने चुनाव अधिकारी को ही घेर लिया था। आपत्ति दर्ज कराई है।

  • पिछले 15 दिनों से कॉलोनी के भीतर चुनाव प्रचार ने माहौल बनाए रखा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी ब्लॉक का चुनाव विवाद के बाद दोबारा हो रहा है। सुबह से वोट डाले जा रहे हैं। यह चुनाव कई मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनावी मैदान में 15 उम्मीदवार हैं। रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। शाम 4 बजे से वोटों की गिनती होगी। रात में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मतदान के दौरान कुछ रहवासियों ने विरोध दर्ज कराया, जिनका नाम वोट लिस्ट में नहीं है। चुनाव अधिकारी को भी घेर लिया था। काफी देर तक बहस के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

चुनाव अधिकारी बीएसपी के पूर्व सीजीएम टाउनशिप एसवी नंदनवार हैं। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार, महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए चार उम्मीदवार, सहायक महासचिव के लिए दो उम्मीदवार हैं। इनमें से एक अध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और दो महासचिव चुना जाना है।

लगभग पिछले 15 दिनों से कॉलोनी के भीतर चुनाव प्रचार ने माहौल बनाए रखा था। लेकिन इतने बड़े कॉलोनी में जहां 1233 मकान है और वर्तमान में 603 सदस्य हैं। लेकिन पिछले चुनाव को निरस्त कर उसी सदस्यता के आधार पर जिसमें 439 सदस्य थे, वही मताधिकार का प्रयोग कर रहे।
तालपुरी बी ब्लॉक में डेजी 175 आवास, डहलिया 218 आवास, मोगरा 336 आवास, जूही में 240 आवास और ओरकिड 264 आवास है।

तालपुरी एसोसिएशन चुनाव की चर्चा हर तरफ हो रही है। आखिर क्यों एक संगठन का चुनाव इतना बड़ा बन गया। अगर दूसरी जगह होता तो शायद मनोनयन से काम हो जाता। लेकिन जब हम थोड़े पीछे जाते हैं और वहां के पुराने लोगों से सूचनाजी ने बात करने की कोशिश की तो कभी सुनील चौरसिया, यमलेश देवांगन, असीम सिंह, कुबेर देशमुख, रविंद्र कुमार दत्ता, आशीष दीवान ऐसे कई पुराने लोग हैं, जो सभी मिलकर कॉलोनी बनते समय मूलभूत सुविधाओं को लेकर अलग-अलग स्तर पर सभी ने मिलकर हाउसिंग बोर्ड के साथ लड़ाई लड़ते दिखे थे।

लेकिन आज वह दो गुट में बंट गए हैं और वह भी दोनों के बीच एक बहुत बड़ी लकीर खींच गई है और वह लकीर थाने, कोर्ट-कचहरी, मारपीट तक भी पहुंच गई, जिसका परिणाम यह हुआ दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते। भ्रष्टाचार से लेकर गबन तक का आरोप लगा रहे हैं।

कुल मिलाकर यह चुनाव दो वर्गों के बीच में साफ दिखने लगा। लेकिन यह भी देखा गया पिछले कार्यकाल में कुछ हद तक जमीनी स्तर पर माहौल थोड़ा शांत होता दिखा था।

तमाम दावों से उलट हकीकत कुछ अलग ही बयां कर रही है। ना एसटीपी पूरी तरीके से सुधरा है। ना लोगों के घर में सही ढंग से पानी आ रहा है। ना ही बी ब्लॉक के निवासियों को पारिजात से छुटकारा मिल पा रहा है। ना ही ए ब्लॉक की तरह बेहतर सुरक्षा एवं साफ सफाई व्यवस्था मुहैया हो पा रही है। ना गार्डन की स्थिति में सुधार हो रहा है। कॉलोनीवासियों का सवाल यह है इतनी बड़ी लड़ाई क्यों? आपस में लड़ाई तो बहुत ऊंचे स्तर की हो रही है? लेकिन काम जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा है?

इतना ही काम हुआ है तो ए ब्लॉक की तरह बी ब्लॉक क्यों नहीं दिख रहा है? इतना संघर्ष हुआ है तो ए ब्लॉक का परिजात बी ब्लॉक में कैसे आ गया? यह बुनियादी सवाल आम लोगों के मन में है? लेकिन चुनाव अपनी जगह पूरी ताकत से लड़ा जा रहा है। यह चुनाव एक ऐसोसिएशन न का चुनाव न होकर बंगाल चुनाव का तरह लग रहा है।

आज यह भी आशंका जताई जा रही है चुनावी मैदान में मतदान के दौरान कड़ी धूप के साथ गर्माहट भी है। और शाम होते-होते नतीजा क्या होता है, यह देखना है कि दोनों गुटों में किसका अहम और वहम टूटेगा?

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NEET EXAM 2026: नीट परीक्षा 3 मई को, 2 घंटे पहले पहुंचें सेंटर पर, खाने-पीने, पेन पर भी रोक, पास मिला ये सामान तो एक्शन
Next: खर्च का बहाना बनाकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल बेचने की साजिश, CITU करेगा जन लामबंदी, मंत्रालय तक भेजेगा सुझाव

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.