रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी भिलाई भी जाएंगे। संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम सच हुए सपने में सम्मिलित होंगे।
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 28 अप्रैल को दुर्ग और भिलाई जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल डेका सुबह 10.30 को लोक भवन रायपुर से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुबह 11.15 बजे दुर्ग पहुँचकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बैठक हॉल में आयोजित ब्लॉक समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात, दोपहर 1.15 को भिलाई निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल डेका शाम 04.45 बजे रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई के लिए निकलेंगे और शाम 05.00 बजे संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम सच हुए सपने में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शाम 06 बजे लोक भवन रायपुर के लिए रवाना होंगे।


