Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • खुर्सीपार से 15 टन कोयला पुलिस ने किया जब्त, 3 अरेस्ट, भिलाई स्टील प्लांट ने नहीं किया स्वीकार, ये जवाब…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खुर्सीपार से 15 टन कोयला पुलिस ने किया जब्त, 3 अरेस्ट, भिलाई स्टील प्लांट ने नहीं किया स्वीकार, ये जवाब…

Azmat ali 06/06/2026 1 minute read
Police Seized 15 Tonnes of Coal from Khursipar Bhilai Steel Plant Said 1

पुलिस के साथ भिलाई स्टील प्लांट की टीम ने देखा कोयला। बीएसपी का ही कोयला है, इस बात को सीधेतौर पर स्वीकार नहीं किया गया।

  • सूचनाजी.कॉम ने 4 जून को “Bhilai Steel Plant: चोरी का कोयला बिकता है खुर्सीपार गेट के सामने दुकान पर, ट्रक संग माल जब्त…” शीर्षक से खबर प्रसारित किया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के खुर्सीपार गेट के सामने से कोयला जब्त किया गया। चोरी का कोयला दुकान पर खरीदा जाता था। जहां से दुर्ग पुलिस ने 15 टन कोयला जब्त किया है। इस खबर को सबसे पहले सूचनाजी.कॉम ने 4 जून की शाम को “Bhilai Steel Plant: चोरी का कोयला बिकता है खुर्सीपार गेट के सामने दुकान पर, ट्रक संग माल जब्त, फंसा CISF” शीर्षक से प्रसारित किया था।

5 जून को भिलाई पुलिस ने तीन आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया और 15 टन कोयला जब्त किए जाने की जानकारी साझा की। किस तरह से दुकानदार फर्जी बिल आदि से काम करते थे, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
अब आपको सूचनाजी.कॉम एक और नई जानकारी दे रहा है। जिस कोयले को पुलिस ने जब्त किया है, उसकी जिम्मेदारी भिलाई स्टील प्लांट ने नहीं ली है।

ये खबर भी पढ़ें: Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम

बीएसपी ने स्पष्ट रूप से इन्कार तो नहीं किया है, लेकिन बीएसपी का ही कोयला है, इस बात को स्वीकार भी नहीं किया है। बीएसपी के अधिकारियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जब्त कोयले को दिखाया गया। कोयला देखते हुए बीएसपी अधिकारियों ने कहा-भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में कोयले से कोक बनता है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल संदिग्ध परिस्थिति में 100% जले, भर्ती

दुर्ग व रायपुर में भी इस तरह के कोक की सप्लाई प्राइवेट एजेंसी करती है। ऐसे में जब्त कोक बीएसपी का ही है, यह स्वीकार कैसे किया जाए। वहीं, प्रबंधन का कहना है कि पुलिस चोरों से पूछताछ कर रही है। यह कोयला कहां से चोरी किया गया। किस प्वाइंट से चोरी का माल पार किया गया। अगर, यह बात सामने आ जाती है तो बीएसपी निश्चित रूप से एफआइआर कराएगा। फिलहाल, जब्त कोयले की जिम्मेदारी लेने के बाबत खुलकर कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसी तरह पुलिस ने बीएसपी से लिखित में भी जवाब मांगा है। बीएसपी प्रबंधन की ओर से इसका जवाब भी दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए: Steel Authority of India Limited: NPS में स्वैच्छिक अंशदान का विकल्प 15 जून तक, कार्मिक ध्यान दें

आप भी जानिए पुलिस ने क्या-क्या बताया

  • खुर्सीपार रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने अवैध कोयला कारोबारी के यहां से 15.530 टन से अधिक कोयला जब्त किया।
  • तीन आरोपियों विजय कुमार केसरवानी, राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
  • गिरोह फर्जी जीएसटी बिल बनाकर चोरी के कोयले को वैध दिखाकर बेचता था।
  • पुलिस को डिजिटल भुगतान, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: 10 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों का रिटायरमेंट ऑर्डर जारी, VR-CR की आशंका से दहशत, BSL ने दी सफाई
Next: IISCO Steel Plant में हंगामा, CISF के खिलाफ मजदूरों ने किया गेट जाम

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.