Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: 10 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों का रिटायरमेंट ऑर्डर जारी, VR-CR की आशंका से दहशत, BSL ने दी सफाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: 10 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों का रिटायरमेंट ऑर्डर जारी, VR-CR की आशंका से दहशत, BSL ने दी सफाई

Azmat ali 06/06/2026 (Last updated: 06/06/2026) 1 minute read
Retirement Orders issued to all Oofficers and Employees VR-CR Feared SAIL BSL Clarifies 1

बीएसएल के कार्मिकों को शुक्रवार दोपहर करीब 3:10 बजे ई-मेल के माध्यम से सेपरेशन एवं सुपरएन्युएशन संबंधी संदेश प्राप्त हुआ।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को कर्मचारियों और अधिकारियों को एक साथ सेपरेशन (Separation) एवं सुपरएन्युएशन (सेवानिवृत्ति) संबंधी ऑर्डर जारी हो गया। रिटायरमेंट का आदेश मिलते ही कार्मिकों के होश उड़ गए।

अचानक कंपनी की सेवा से पृथक किए जाने संबंधी संदेश मिलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत फैल गई।
हर कार्मिक अपने आसपास मौजूद सहकर्मियों से इसकी जानकारी लेने लगा। देखते ही देखते पूरे प्लांट में यह चर्चा फैल गई कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक साथ रिटायरमेंट का आदेश जारी कर दिया गया है। अचानक मिले इस संदेश से कई कार्मिक तनाव में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: सीजीएम तथागत घोष को CET के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआर) की चर्चाओं के बीच कुछ कर्मचारियों के मन में सीआर (कंपनी से सेवा समाप्ति) की आशंका भी पैदा हो गई। कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि कहीं कंपनी ने उन्हें सेवा से बाहर करने का निर्णय तो नहीं ले लिया।

स्थिति ऐसी हो गई कि कार्मिक विभाग (पर्सनल डिपार्टमेंट) में फोन की घंटियां लगातार बजने लगीं। अधिकारियों के लिए कर्मचारियों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो गया। हालात बिगड़ते देख एचआर विभाग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया। इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें: महारत्न दर्जे पर खतरा! SAIL और BHEL को केंद्र सरकार की एक साल की चेतावनी, इन 2 कंपनियों को नवरत्न का दर्जा

बीएसएल के कार्मिकों को शुक्रवार दोपहर करीब 3:10 बजे ई-मेल के माध्यम से सेपरेशन एवं सुपरएन्युएशन संबंधी संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि परीक्षण (टेस्टिंग) के दौरान कुछ कर्मचारियों को गलती से सेवानिवृत्ति (सुपरएन्युएशन) आदेश संबंधी ई-मेल भेज दिया गया था। इससे उत्पन्न भ्रम और असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Gratuity: कर्मचारियों को 10 से 20 लाख तक नुकसान, कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, CITU बोला-पेपर रखिए तैयार

प्रबंधन ने कर्मचारियों से उक्त ई-मेल को नजरअंदाज करने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह केवल परीक्षण गतिविधियों के दौरान स्वचालित रूप से जनरेट हुआ था। साथ ही बताया गया कि तकनीकी टीम इस त्रुटि की जांच कर रही है तथा भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए: Steel Authority of India Limited: NPS में स्वैच्छिक अंशदान का विकल्प 15 जून तक, कार्मिक ध्यान दें

जानकारी के अनुसार बीएसएल में विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस बनाने की दिशा में काम चल रहा है। इसी क्रम में एचसीएम (HCM) मॉड्यूल की टेस्टिंग की जा रही है। भविष्य में सेवानिवृत्ति आदेश भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षण के दौरान जारी हुए ऑर्डर में संबंधित कार्मिक का नाम, पर्सनल नंबर, विभाग, सेवानिवृत्ति की तिथि तथा अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज थे।

ये खबर भी पढ़ें: Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टीम इंडिया में मिली जगह, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, सूर्या बाहर
Next: खुर्सीपार से 15 टन कोयला पुलिस ने किया जब्त, 3 अरेस्ट, भिलाई स्टील प्लांट ने नहीं किया स्वीकार, ये जवाब…

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.