Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant Recruitment for Young Professionals: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, आवेदन शुरू, अंतिम तारीख 1 जुलाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant Recruitment for Young Professionals: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, आवेदन शुरू, अंतिम तारीख 1 जुलाई

Azmat ali 10/06/2026 1 minute read
SAIL Bokaro Steel Plant Recruitment for Young Professionals Check Application Process

बोकारो स्टील प्लांट में निकली यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 1 जुलाई तक करें आवेदन। इंजीनियरों और विशेषज्ञों के लिए सुनहरा मौका। 

  • सेल बोकारो का बड़ा भर्ती अभियान, अनुभवी प्रोफेशनल्स को मिलेगा लाखों का पैकेज

सूचनजाी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञों और अनुभवी पेशेवरों की नियुक्ति के लिए यंग प्रोफेशनल्स (Young Professionals) भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सेल-बीएसएल द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, यह नियुक्ति फिक्स्ड टर्म एंगेजमेंट के आधार पर की जाएगी। प्रारंभिक नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट में भी जून तक आवेदन हो चुके हैं। अब सेल बीएसएल में प्रक्रिया शुरू हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy: सेल को मिलेगा राजस्व, टाउनशिप को नया जीवन, मेहनत सेफी की, श्रेय ले रहा कोई और

आवेदन की तारीख के बारे में जानिए

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जुलाई 2026

नियुक्ति अवधि (Period of Engagement)

  • यंग प्रोफेशनल (YP) की नियुक्ति प्रारंभ में 3 वर्ष के लिए की जाएगी।
  • कंपनी के विवेकाधिकार पर, पात्रता शर्तों की पूर्ति और संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर इसे अधिकतम 2 वर्ष और बढ़ाया जा सकता है।
  • यह विस्तार एक-एक वर्ष के आधार पर दिया जाएगा। अर्थात, चयनित उम्मीदवार अधिकतम 5 वर्ष तक सेल बोकारो स्टील प्लांट में यंग प्रोफेशनल के रूप में कार्य कर सकेंगे।

यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती तीन स्तरों पर, ये है पद

यंग प्रोफेशनल-1

रिफ्रैक्टरी इंजीनियर
मैकेनिकल मेंटेनेंस इंजीनियर (RMHP)
मैकेनिकल मेंटेनेंस इंजीनियर (SP)
मैकेनिकल मेंटेनेंस इंजीनियर (HSM)
एनीलिंग प्रोसेस मैनेजर
सिविल कंसल्टेंट
इलेक्ट्रिकल कंसल्टेंट
सप्लाई चेन मैनेजर
सर्वे इंजीनियर
फाइनेंस कंसल्टेंट

इसके लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant Accident: सीटू बोला-सुरक्षा से समझौते और निजीकरण की राजनीति का खतरनाक रिज़ल्ट, BSP भी उसी मॉडल पर

यंग प्रोफेशनल-2

प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल)
प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिविल)
ह्यूमन रिसोर्स एनालिस्ट
ब्लास्ट फर्नेस कंसल्टेंट
डिजिटल कंसल्टेंट
डिजाइन कंसल्टेंट

इसके लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष और न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें: बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा

यंग प्रोफेशनल-3

स्पेशलिस्ट फॉर PLC, DCS इंजीनियरिंग
प्रोजेक्ट कंसल्टेंट
प्रोजेक्ट मैनेजर

इसके लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तथा न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

इतनी मिलेगी सैलरी

यंग प्रोफेशनल-1 ₹70,000
यंग प्रोफेशनल-2 ₹1,00,000
यंग प्रोफेशनल-3 ₹1,40,000

इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर हर वर्ष 4%, 7% या 10% तक वेतन वृद्धि का प्रावधान भी रखा गया है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को आवास, चिकित्सा सुविधा, बीमा प्रीमियम प्रतिपूर्ति, आधिकारिक यात्रा खर्च और मोबाइल/ब्रॉडबैंड भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। आउटस्टेशन उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर कंपनी आवास भी दिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र में अधिकारी संग कर्मचारियों की गई जान, अब हो जाओ सावधान, BSP OA का छलका दर्द

चयन प्रक्रिया

आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यदि आवेदन अधिक संख्या में आते हैं तो कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) भी आयोजित किया जा सकता है। अंतिम मेरिट CBT और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार होगी, जिसमें CBT को 80% और इंटरव्यू को 20% वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सभी अभ्यर्थियों को 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सेल के करियर पोर्टल SAIL Careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। याद रखिए, सेल की वेबसाइट के अलावा अन्य कहीं से भी आप लिंक प्राप्त मत कीजिएगा। दलालों और साइबर क्राइम से बचिएगा।

ये खबर भी पढ़ें: विशाखापट्टनम हादसे के शहीद श्रमिकों की याद में भिलाई हुआ मौन, थमे गाड़ियों के पहिए

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र में अधिकारी संग कर्मचारियों की गई जान, अब हो जाओ सावधान, BSP OA का छलका दर्द
Next: SAIL Breaking News: कर्मचारियों-अधिकारियों के पर्क्स बढ़े, नए आयकर नियमों से बदली व्यवस्था, सेफी की पहल लाई रंग, पढ़ें कितने रुपए का फायदा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.