Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा

Azmat ali 21/06/2026 1 minute read
Mystery Surrounds BSP contractors Death Suicide or Accident No Gas Cylinder Was found in the kitchen an Induction Cooktop was Present

भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की शनिवार रात सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मौत। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल की संदिग्ध मौत हुई है या आत्महत्या…? गुत्थी उलझते जा रही है। 17 दिनों तक सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज होता रहा, लेकिन जान नहीं बच सकी।

शनिवार रात साढ़े 11 बजे मौत हो गई। रविवार दिन में दो डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। दोपहर 3 बजे शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से शव यात्रा निकाली गई। रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी कांड: हथकड़ी में प्लांट पहुंचा चोर, पुलिस बोली-बता, कहां-कहां से माल किया पार, Crime Scene Recreate

मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन, जो बातें सामने आ रही है, उससे मामला अजीब मोड़ लेते जा रहा। मृतक बीएसपी के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल ने पुलिस को बयान दिया था कि 4 जून को चाय बनाते समय आग लगी और वह झुलस गया था। सेक्टर 1 स्थित आफिस के किचन में हादसा हुआ था।

आफिस में मौजूद कर्मचारी आग के बीच से ठेकेदार को बाहर खींचकर निकाले थे। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। लेकिन, पुलिस की रिपोर्ट में कुछ और ही कहानी सामने आ रही है। सेक्टर 1 आफिस के किचन में कोई गैस सिलेंडर नहीं मिला। इंडक्शन चूल्हा (Induction Cooktop) वहां रखा हुआ था। इंडक्शन से आग कैसे फैल गई…?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना 2026: RSP के 2 CGM का आवेदन खारिज, 50 से ज्यादा BSL कार्मिकों की जून में VR से विदाई, BSP, DSP से ये खबर

गैस सिलेंडर जब वहां था ही नहीं तो आग की लपटें कैसे उठीं? तमाम सवालों का जवाब किसी के पास फिलहाल, नहीं है। वहीं, मृतक की पत्नी का पुलिस ने बयान लिया है। पत्नी का भी यही कहना है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह पहुंची। घटना के समय वह मौजूद नहीं थीं। वहीं, परिवार में भारी तनाव को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल, पूरा मामला संदिग्ध है। हादसा, आत्महत्या या कुछ और…?

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NFSC नागपुर में प्रवेश शुरू, देश का एकमात्र B.Tech Fire Engineering कोर्स बना छात्रों की पहली पसंद, 24 लाख तक पैकेज
Next: Bhilai Big News: नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौक तक फ्लाईओवर जल्द, डिप्टी सीएम ने किया मौका-मुआयना

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.