Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD रिव्यू मीटिंग से हटाए गए CGM, ED HR अधिकारियों संग पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के पास, टाउनशिप में हो रहा कुछ बड़ा
  • ताज़ा ख़बरें

SAIL CMD रिव्यू मीटिंग से हटाए गए CGM, ED HR अधिकारियों संग पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के पास, टाउनशिप में हो रहा कुछ बड़ा

Azmat ali 23/06/2026 (Last updated: 23/06/2026) 1 minute read
SAIL CGM Excluded From CMD Review Meeting ED (HR) and Officials Approach Chhattisgarh Government

टाउनशिप की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड, एनबीसीसी या अन्य से ओपन टेंडर के जरिए कुछ बड़ा बनवाने की बात भी सामने आ रही है, ताकि रेवेन्यू बढ़े।

  • खाली जमीन को पैसे में कन्वर्ट करने की तरफ अभियान चलाया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के हालात को लेकर एक बार फिर सीएमडी ने रिव्यू मीटिंग की। पिछले आदेशों पर कितना अमल किया गया, इसकी पड़ताल की। सवालों का जवाब मिला। कुछ ऐसे मुद्दे थे, जिस पर उच्चाधिकारी भड़क गए। मीटिंग में सीजीएम स्तर के अधिकारी भी शामिल थे।

हालात बिगड़ते देख मीटिंग को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। उच्चाधिकारी ने कहा-कुछ मुद्दों पर अलग से बात करने के बाद दोबारा मीटिंग में बैठते हैं। कुछ समय के बाद मैसेज आया कि सीजीएम को हटा दिया जाए। सिर्फ ईडी स्तर के अधिकारी ही मीटिंग में शामिल रहेंगे। ऐसा ही हुआ। सीएमडी की मीटिंग के बाद बीएसपी के ईडी एचआर पवन कुमार ने टाउनशिप के अधिकारियों को तलब किया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

एक टीम बनाकर रायपुर पहुंचे। सरकार से गहन मंथन और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। मीटिंग में खासतौर से टाउनशिप के मुद्दे पर खुलकर बात हुई। टाउनशिप को लेकर बड़ी प्लानिंग है। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए हर तरफ से रास्ता खोला जा रहा है। सेल सीएमडी के आदेश के मुताबिक टाउनशिप की जमीन का इस्तेमाल करके रेवेन्यू बढ़ा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप

जर्जर मकानों को तोड़कर हटाया जाए। कर्मचारियों के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाए। वहीं, नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 6 को लेकर तेजी से कवायद चल रही है। टाउनशिप की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड, एनबीसीसी या अन्य को ओपन टेंडर के जरिए कुछ बड़ा बनवाने की बात भी सामने आ रही है, ताकि रेवेन्यू बढ़े। खाली जमीन को पैसे में कन्वर्ट करने की तरफ अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल, अस्पताल को किसी को हैंडओवर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL VRS 2026: बीएसपी के 116 अधिकारी-कर्मचारी जून में और जुलाई में 90 कार्मिक होंगे कंपनी से अलग
Next: साहब 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर आते हैं BSP में ड्यूटी करने, गेट रहता है बंद, इसलिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस में देरी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.