Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • AIIMS से पहले छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश का सबसे शानदार हॉस्पिटल हमारा सेक्टर 9 था, बिकने जा रहा, बचा लो…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

AIIMS से पहले छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश का सबसे शानदार हॉस्पिटल हमारा सेक्टर 9 था, बिकने जा रहा, बचा लो…

Azmat ali 02/07/2026 1 minute read
Before AIIMS BSP Sector 9 Hospital was the Best Hospital in Chhattisgarh and Madhya Pradesh it is Now up for Sale-Save it

कर्मचारी, सेवानिवृत्त कार्मिक, परिजन, शहरवासियों से अपील 14 जुलाई की शाम 6 बजे सेक्टर-9 अस्पताल के बाहर प्रदर्शन में शामिल हों।

  • बीएसपी संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कहा-सेक्टर-9 अस्पताल बचाओ-जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा बचाओ। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक स्वास्थ्य धरोहर है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण के खिलाफ ट्रेड यूनियन नेता लगातार आंदोलन जारी रखे हुए हैं। गुरुवार को अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पर्चा बांटने के दौरान उपस्थित लोगों से चर्चा करने के बाद संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कहा कि एम्स बनने से पहले पूरे छत्तीसगढ़ एवं अविभाजित मध्य प्रदेश में 850 बिस्तरों वाला सेक्टर-9 अस्पताल ही सबसे बड़ा एवं सर्वसुविधायुक्त अस्पताल था। इस अस्पताल ने केवल भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लाखों लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान की है। यह अस्पताल प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की गौरवशाली पहचान है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: 33 डाक्टरों का प्रमोशन, बोकारो के डाक्टर विनोद का भिलाई ट्रांसफर, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डॉ. नीना, प्रमोद राय, बिसोई, पूजा सियाल, मैसी, दिपाली, हिमानी प्रमोट

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल

कोरोना महामारी के बाद अस्पताल के प्रत्येक बिस्तर तक सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। अस्पताल की अपनी ऑक्सीजन उत्पादन इकाई भी मौजूद है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है। यह सुविधा किसी भी बड़े अस्पताल की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है।

ज्ञात हो कि कोरोना काल में हर बिस्तर तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होने के बावजूद भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑक्सीजन प्लांट में तैयार होने वाले तरल ऑक्सीजन को गैस में बदल कर सिलेंडरों में भरकर हर बिस्तर के पास हर दिन 24 घंटे दो सिलेंडर मौजूद रहे ऐसी व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था अस्पताल के मरीजों की हर हाल में जान बचाने के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking News: एजीएम से डीजीएम प्रमोशन लिस्ट आधी रात को जारी, पढ़ें सभी प्लांट के 352 अधिकारियों के नाम

विशाल भवन एवं विशेष चिकित्सा सेवाएँ

सेक्टर-9 अस्पताल में सात मंजिला नई इमारत के साथ तीन-तीन मंजिला तीन अन्य भवन हैं। इसके अलावा चेस्ट वार्ड एवं मनोरोग (साइकियाट्रिक) वार्ड जैसी विशेष चिकित्सा सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। यह अस्पताल अनेक विशेषज्ञ विभागों के माध्यम से गंभीर रोगों के इलाज की व्यापक व्यवस्था उपलब्ध कराता है। सेक्टर 9 अस्पताल की इस विशालकाय इंफ्रास्ट्रक्चर ने एम्स को छोड़कर पूरे प्रांत में बने अस्पतालों में अपने आप को हमेशा सर्वश्रेष्ठ रखा है।

ये खबर भी पढ़ें: सीएमओ इंचार्ज डॉ. विनीता द्विवेदी संग 21 अधिकारी रिटायर, BSP OA ने दी खास विदाई, पढ़ें नाम

देश के सर्वश्रेष्ठ बर्न यूनिटों में से एक हमारा बर्न यूनिट

इस अस्पताल का बर्न यूनिट देश के उत्कृष्ट बर्न उपचार केंद्रों में गिना जाता है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज के लिए यहाँ प्रशिक्षित विशेषज्ञ, आधुनिक उपकरण एवं समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। ऐसी विशेष सुविधाएँ वर्षों की मेहनत और सार्वजनिक निवेश से विकसित हुई हैं, जिन्हें निजीकरण के हवाले नहीं किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP के 91, DSP के 61 और IISCO Steel Plant Burnpur के 123 अफसरों का प्रमोशन, देखें लिस्ट

मरीजों की समग्र देखभाल की व्यवस्था

अस्पताल में चादरों एवं कपड़ों की स्वच्छ धुलाई के लिए आधुनिक लॉन्ड्री है तथा प्रत्येक मरीज के लिए चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार भोजन तैयार करने हेतु बेस किचन की व्यवस्था भी मौजूद है। यह अस्पताल केवल इलाज ही नहीं, बल्कि मरीजों की संपूर्ण देखभाल का उत्कृष्ट उदाहरण है।

निजीकरण रोकने के लिए संघर्ष तेज करें
इतनी विशाल सार्वजनिक स्वास्थ्य संपत्ति को निजी हाथों में सौंपना स्थाई एवं सेवानिवृत कर्मियों एवं उनके परिजनों तथा आम जनता के हितों के विरुद्ध होगा। संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा अस्पताल बचाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सभी कर्मचारी, सेवानिवृत्त साथी, उनके परिजन एवं शहरवासियों से अपील है कि 14 जुलाई 2026, शाम 6:00 बजे, सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार पर आयोजित विशाल प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अस्पताल के निजीकरण के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Promotion List Update: 107 डीजीएम बने जनरल मैनेजर, कइयों का ट्रांसफर भी, पढ़ें सभी प्लांट की पूरी लिस्ट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. उदय, रिज़वी समेत 31 डाक्टरों का सम्मान, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हुआ गुणगान, पढ़ें नाम
Next: EPS 95 Higher Pension: पुराने DA पर कर दी पेंशन की गणना, SAIL कर्मचारियों को 500 रुपए माह तक नुकसान, तुरंत चेक करें PPO

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.