Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Save Sector 9 Hospital: 14 की शाम को परिवार संग आइए, वरना बाद में पतछाएंगे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: 14 की शाम को परिवार संग आइए, वरना बाद में पतछाएंगे

Azmat ali 12/07/2026 1 minute read
Save Sector 9 Hospital Join the BSP Joint Trade Union Protest with Your Family on the Evening of the 14th

संयुक्त ट्रेड यूनियन बोली-इस्पात मंत्रालय और सेल प्रबंधन सुनियोजित तरीके से सेक्टर-9 अस्पताल और संयंत्र को निजीकरण की तरफ ले जा रहे।

  • संयुक्त यूनियन ने नुक्कड़ सभा कर कर्मियों से किया जनसंपर्क, बांटे पर्चे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल को बचाने का आंदोलन चल रहा है। रविवार सुबह संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में बोरिया मार्केट के पास नुक्कड़ सभा आयोजित कर संयंत्र के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं आम नागरिकों से चर्चा की गई। इस दौरान अस्पताल के निजीकरण के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाते हुए पर्चे वितरित किए गए।

संयुक्त ट्रेड यूनियन इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, लोईमू, एक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन नेताओं ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, यूनियन सदस्यों, सेवानिवृत्त कर्मियों तथा उनके परिवारों से अपील की कि वे 14 जुलाई, मंगलवार को शाम 6:00 बजे सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की रक्षा के संघर्ष को मजबूत करें।

संघर्ष की गर्भ से ही निकलते हैं सफलता के रास्ते

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि बिना संघर्ष के कोई भी बड़ा अधिकार या उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। दुनिया में जितने भी सकारात्मक परिवर्तन और जनहितकारी उपलब्धियाँ हुए हैं, वे संघर्ष की कोख से ही जन्मी हैं। इसलिए यदि सेक्टर-9 अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्था को बचाना है, तो हर कर्मचारी और नागरिक को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाते हुए संघर्ष में उतरना होगा।

निजीकरण के बाद पछताने से नहीं होगा कोई लाभ

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इस्पात मंत्रालय और सेल प्रबंधन सुनियोजित तरीके से सेक्टर-9 अस्पताल सहित संयंत्र की विभिन्न व्यवस्थाओं को निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। इसके विरोध में भिलाई सहित सेल की विभिन्न इकाइयों में लगातार आंदोलन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आज पूरी ताकत से निजीकरण का विरोध नहीं किया गया, तो निजीकरण होने के बाद उसके दुष्परिणामों पर केवल अफसोस जताने से कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए समय रहते संगठित होकर संघर्ष करना ही सबसे बड़ा दायित्व है।

संघर्षों ने ही बदला है जनविरोधी नीतियों को

संयुक्त यूनियन ने कहा कि जब-जब सरकारों और प्रबंधन ने जनविरोधी नीतियों को जनता पर थोपने का प्रयास किया है, तब-तब संगठित जनसंघर्षों ने उन नीतियों को बदलने का काम किया है। संघर्ष के दौरान कई बार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अंततः जीत सत्य और जनता के एकजुटता की ही होती है। यही इतिहास का सबसे बड़ा सबक है।

अस्पताल बचाने के लिए एकजुट संघर्ष ही विकल्प

संयुक्त यूनियन ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके परिवारों तथा भिलाई की आम जनता से आह्वान किया कि वे 14 जुलाई के प्रदर्शन को सफल बनाकर यह स्पष्ट संदेश दें कि सेक्टर-9 अस्पताल जैसी सार्वजनिक संपत्ति किसी भी कीमत पर निजी हाथों में नहीं सौंपी जाएगी। यूनियन ने कहा कि अस्पताल बचाने, कर्मचारियों और आम जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा करने तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एकजुट संघर्ष ही एकमात्र प्रभावी रास्ता है।

इंटक कार्यालय में हुई समीक्षा

दोपहर 12 बजे इंटक यूनियन कार्यालय सेक्टर 3 में संयुक्त ट्रेड यूनियनों की बैठक हुई, जिसमें 29 जून से 12 जुलाई तक विभिन्न विभागों के कैंटीन, अस्पताल के ओपीडी, वार्ड इत्यादि जगहों में पर्चा वितरण कर जन सम्पर्क अभियान की समीक्षा की गई। आगामी 14 जुलाई को सेक्टर 9 अस्पताल के निजीकरण के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के संदर्भ में चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के हेल्थ सेंटर पर ताला, दो दिनों के लिए बंद; मरीजों की बढ़ी परेशानी
Next: Big News: भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों को मिलेगा 11% लाभांश, सेक्टर 6 सोसाइटी का फैसला

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.