सांसद सुष्मिता देव, विजय बघेल, गोविंद एम. करजोल एवं फूलो देवी नेताम से भी अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने मुलाकात की।
- दिल्ली प्रवास में सेल चेयरमैन और सांसदों से मिले रतन दासगुप्ता, एंसिलरी पॉलिसी और उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा।
- स्थानीय एंसिलरी उद्योग लंबे समय से बीएसपी के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं और नए प्रोजेक्टों में भी उन्हें अवसर मिलना चाहिए।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने दिल्ली प्रवास के दौरान सेल चेयरमैन डॉ. अशोक पंडा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. पंडा को सेल चेयरमैन का दायित्व संभालने पर बधाई दी और एंसिलरी एसोसिएशन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान रतन दासगुप्ता ने नई एंसिलरी पॉलिसी को लेकर एसोसिएशन की ओर से अपनी बात रखी। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में आने वाले नए प्रोजेक्टों में स्थानीय एंसिलरी उद्योगों को अधिक से अधिक भागीदारी देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय एंसिलरी उद्योग लंबे समय से बीएसपी के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं और नए प्रोजेक्टों में भी उन्हें अवसर मिलना चाहिए।
सेल चेयरमैन डॉ. अशोक पंडा ने आश्वस्त किया कि जो एंसिलरी उद्योग अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनके नाम की वे अनुशंसा करेंगे। उन्होंने एंसिलरी उद्योगों की भूमिका और उनकी भागीदारी को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया।
सांसदों से भी की सौजन्य मुलाकात। दिल्ली प्रवास के दौरान ही अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने सांसद सुष्मिता देव, विजय बघेल, गोविंद एम. करजोल एवं फूलो देवी नेताम से भी मुलाकात की और एंसिलरी उद्योगों एवं एमएसएमई के समक्ष आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा विस्तृत बातचीत की।

