Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026 1 minute read
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई ने रचा सेवा, सुरक्षा और सम्मान का नया अध्याय। Qualification Based Incentive 10,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख करें।

  • रक्तदान से सम्मान तक: दो दिवसीय आयोजन में सामाजिक सरोकार, सुरक्षित कार्यसंस्कृति और डिप्लोमा इंजीनियर्स के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुआ सार्थक मंथन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई द्वारा इंजीनियर दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम सेवा, सुरक्षा, सम्मान और डिप्लोमा इंजीनियर्स के विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के पहले दिन रक्तदान शिविर के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया, वहीं दूसरे दिन प्रगति भवन, सिविक सेंटर में आयोजित “डिप्लोमा इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2026” में डिप्लोमा इंजीनियर्स से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और मांगों पर चर्चा हुई।

पहले दिन रक्तदान से दिया मानवता का संदेश

कार्यक्रम के प्रथम दिवस जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उदय कुमार उपस्थित रहे।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया। इस पहल के माध्यम से एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

ये खबर भी पढ़ें: ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

प्रगति भवन में गूंजा डिप्लोमा इंजीनियर्स के विकास का संदेश

दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन 16 सितंबर 2026 को प्रगति भवन, सिविक सेंटर में डिप्लोमा इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ED (HR) पवन कुमार तथा विशेष अतिथि मुख्य महाप्रबंधक पावर फैसिलिटीज शेख जाकिर रहे। कार्यक्रम में नरेंद्र बंछोर, OA जनरल सेक्रेटरी अंकुर मिश्रा एवं पूर्व OA जनरल सेक्रेटरी परविंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं डिप्लोमा इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

स्वागत भाषण के बाद दिलाई गई सुरक्षा शपथ

एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा डिप्लोमा इंजीनियर्स की प्रमुख अपेक्षाओं से अतिथियों को अवगत करवाया। इसके पश्चात महासचिव मोहम्मद रफी ने उपस्थित सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने संयंत्र में सुरक्षित कार्य करने, सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं सहकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इसके बाद एसोसिएशन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महासचिव मोहम्मद रफी द्वारा संयंत्र के उत्पादन एवं सुरक्षा से जुड़े कार्यों में दिए जा रहे योगदान के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

प्रबंधन के सहयोग के लिए जताया आभार

वार्षिक प्रतिवेदन में डिप्लोमा इंजीनियर्स के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रबंधन से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विशेष रूप से डेसीगनेशन में सुधार, मंथली मेंबरशिप डिडक्शन शुरू करवाने, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन कार्यालय के रेनोवेशन तथा एसोसिएशन के अनुरोध पर AI Digital Trophy जैसी पहल शुरू किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कॉन्क्लेव में डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर पर ये मांग

– डेसीगनेशन में सुधार करते हुए एंट्री लेवल से ही Junior Engineer पदनाम दिए जाने का अनुरोध।
– वरिष्ठ डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए Section Engineer/Senior Section Engineer जैसे उपयुक्त पदनाम दिए जाने की मांग।
– Qualification Based Incentive को वर्तमान ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख किए जाने का अनुरोध।
– E1 एवं E2 की लेटरल वेकेंसी में निर्धारित योग्यता प्राप्त कर चुके डिप्लोमा इंजीनियर्स को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिए जाने का अनुरोध।
– E0 पदों में 2 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाने का अनुरोध।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

जानिए ईडी एचआर ने क्या कहा…

इन मुद्दों पर मुख्य अतिथि ED (HR) पवन कुमार ने कॉर्पोरेट स्तर से जुड़े मुद्दों को कॉर्पोरेट स्तर पर तथा स्थानीय विषयों को स्थानीय स्तर पर समाधान की दिशा में कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने आवश्यक सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा इन विषयों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही।
सेफी चेयरमैन व बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संयंत्र की महत्वपूर्ण मानवशक्ति हैं और उनके विकास को सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने डिप्लोमा इंजीनियर्स को अपने मार्गदर्शन एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

“Unsung Heroes” को मिला मंच पर विशेष सम्मान

कॉन्क्लेव में एक विशेष पहल के तहत ऐसे डिप्लोमा इंजीनियर्स को Individual Recognition प्रदान किया गया, जिन्होंने लंबे समय से निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया, लेकिन अभी तक उन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई थी।

ऐसे “Unsung Heroes” को सम्मानित कर उनके योगदान को पहचान देने का प्रयास किया गया। एसोसिएशन की इस पहल ने कार्यक्रम को एक विशेष भावनात्मक आयाम दिया और यह संदेश दिया कि निरंतर समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य को पहचान मिलना आवश्यक है।

इसके पश्चात विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया गया। क्वालिटी सर्कल, सेफ्टी सर्कल , एआई डिजिटल ट्रॉफी एवं HAZON सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

सत्यवान नायक ने अपने संचालन से बांधा समां

कार्यक्रम का शानदार संचालन सत्यवान नायक द्वारा किया गया, जो डिप्लोमा इंजीनियर्स के मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने अपनी प्रभावी एवं ऊर्जावान एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।

अंत में कोषाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, प्रबंधन, पदाधिकारियों, सदस्यों, पुरस्कार विजेताओं तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं उनके परिवारों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। सभी ने परिवार सहित इस आयोजन में सहभागिता की और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

सेवा से सुरक्षा और सम्मान तक, यही रहा दो दिवसीय आयोजन का सार

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई का यह दो दिवसीय आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा, सुरक्षित कार्यसंस्कृति, उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान और डिप्लोमा इंजीनियर्स के भविष्य एवं विकास के लिए सामूहिक प्रयास का मंच बनकर सामने आया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Related Stories

Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.