Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बधाई हो…अफ्रीकी ‘शंकर’ जंजीर से मुक्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बधाई हो…अफ्रीकी ‘शंकर’ जंजीर से मुक्त

11/10/2024 1 minute read
African-elephant-Shankar-has-been-freed-from-the-chain-in-Delhi-Zoo-1
  • केंद्रीय राज्यमंत्री ने फिलीपींस से आए महावत माइकल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। आप वन्य जीव प्रेमी हैं तो यह खबर आपको सुकून देगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के स्वास्थ्य और निवास को दुरुस्त करने का प्रयास रंग ला रहा है। शुक्रवार को ‘शंकर’ जंजीर से मुक्त हो गया है और अपने बाड़े में खूब चहलकदमी करता नज़र आया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में हादसा, कर्मी की जान जोखिम में

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ‘शंकर’ हाथी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि “मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ को जंजीर मुक्त कर दिया गया है। पिछले 48 घन्टे से उसकी सेहत, आहार, व्यवहार, पर चिड़ियाघर, टीम वनतारा, जामनगर, गुजरात, विशेषकर उनकी टीम के नीरज, यदुराज, दक्षिण अफ्रीका के हाथी विशेषज्ञ डॉ एड्रियन व फिलीपींस से आए महावत माइकल पैनी नज़र रखे थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट का दायरा देवबलोदा मंदिर की चौखट तक, जानिए क्या-क्या कराएगा काम

बुधवार को उक्त टीम के साथ बाड़े का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया था। सकारात्मक असर दिखने लगा है। ‘शंकर’ के व्यवहार में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। शंकर के बाड़े को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पॉवर फेंसिंग, ट्रीटमेंट पेन वॉल एवं रबड़ मैट तैयार करने हेतु आवश्यक मेजरमेंट कार्य पूरा कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में 15 को भी हड़ताल, राजेंद्र सिंह ने नाम लिए बगैर दिया जवाब…

शंकर के व्यवहार एवं दिनचर्या के गहन निरीक्षण के उपरांत शंकर के लिए डायट प्लान व उसे व्यस्त रखने के लिए अनेक गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।”

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा की सूरत बदलने में जुटा भिलाई स्टील प्लांट, ईडी ने किया भूमिपूजन

केंद्रीय राज्यमंत्री का शंकर के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार का प्रयास आखिरकार रंग ला रहा है। उनके निर्देशानुसार, उक्त टीम लगातार 24 घंटो से उसके व्यवहार पर नज़र रख रही थी और वेटेनरी डॉक्टरों की टीम और प्रशिक्षित महावतों की एक टीम द्वारा निरंतर निगरानी कर उसे शांत करने की कोशिश की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, रजिस्ट्रेशन कैंसिल

11 अक्टूबर को टीम आखिरकार शंकर को उसकी जंजीरों से मुक्त कराने में सफल रही। वह भी बिना किसी दवा के टीम के सदस्य प्रयास में सफल रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि ‘शंकर’ के व्यवहार का दो से तीन दिन तक गहन अवलोकन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनर्स को 7500 पेंशन+डीए+मेडिकल सेवा मौत के बाद देगी सरकार…?

चिड़ियाघर के वर्तमान महावतों को शंकर के साथ सुगम व्यवहार बनाने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। शंकर के व्यवहार एवं दिनचर्या का गहन निरीक्षण उपरांत शंकर के लिए एक उपर्युक्त डाईट प्लान तैयार किया जाएगा। शंकर को पूरा दिन व्यस्त रखने हेतु गतिविधियों की एक विस्तृत कार्ययोजना भी बनायी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनर्स को 7500 पेंशन+डीए+मेडिकल सेवा मौत के बाद देगी सरकार…?

केंद्रीय राज्यमंत्री ने फिलीपींस से आए महावत माइकल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की एवं ‘शंकर’ की स्थिति से अवगत हुए। शंकर पहले की तुलना में शुक्रवार को तनाव मुक्त दिखा।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Update: सेल के शेयर भाव का Good Friday, 4 रुपए बढ़ा भाव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए कीजिए आवेदन
Next: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक पर ताज़ा खबर, सितंबर का Industrial Production Index 12 नवंबर को होगा जारी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.