Skip to content
31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के बोरिया से मेन गेट तक मौत का इंतजाम, अब मुख्य प्रवेश द्वार पर ही अवैध पार्किंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी के बोरिया से मेन गेट तक मौत का इंतजाम, अब मुख्य प्रवेश द्वार पर ही अवैध पार्किंग

08/08/2024 1 minute read
Arrangement-of-death-from-BSP-Boria-to-main-gate-now-illegal-parking-at-the-main-entrance
  • मेन गेट का रोड बना वाहन स्टैंड। कर्मचारियों ने उठाया सवाल।
  • हादसे का बना है। आयेदिन वाहन आपस में टकरा रहे।
  • हर दिन सुबह और शाम अवैध पार्किंग से लग रहा जाम।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के बाहर यातायात की चरमाई व्यवस्था पहले कभी नहीं दिखी, जो अब दिख रही है। सड़क बोरिया गेट (Boriya Gate) से लेकर मेन गेट तक आपको सड़क किनारे मालवाहक खड़े दिखेंगे। हादसे का पूरा इंतजाम है। अब मेन गेट (Main Gate) के बाहर अवैध रूप से पार्किंग बना दी गई है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। हादसे भी हो रहे हैं।

Arrangement of death from BSP Boria to main gate, now illegal parking at the main entrance

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, कोमल प्रसाद, रजिस्ट्रार तलब, सुनिल रामटेके का खिला चेहरा

कर्मियों द्वारा मेन गेट (Main Gate) में प्रवेश के समय CISF के लिए बनाया गया कार्यालय को हटाकर गेटों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। इस्पात भवन तथा एचआर (एल एंड डी) ऑफिस के बीच के रोड को चौड़ा करने की बात कही जा रही है। वहीं, प्रबंधन (Management) के नाक के नीचे बने हुए रोड पर अघोषित वाहन स्टैंड बन गया है, जिससे संयंत्र आते समय एवं वापस जाते समय संयंत्र कर्मियों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

Arrangement of death from BSP Boria to main gate, now illegal parking at the main entrance

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, कोमल प्रसाद, रजिस्ट्रार तलब, सुनिल रामटेके का खिला चेहरा

प्रबंधन गाड़ियों का एरिया पास देकर अंदर क्यों नहीं भेजते

संयंत्र के कर्मी आपस में चर्चा करना शुरू कर दिए हैं। एक वरिष्ठ कर्मी ने कहा कि ठेकेदार गाड़ियों का एरिया पास नहीं बनवाना चाहता है। इसीलिए वह गाड़ियां बाहर खड़ी रहती हैं। वहीं, बहस करते हुए एक दूसरे कर्मी ने तपाक से बोला कि ठेकेदार गाड़ियों का पास बनवाना चाहता है या नहीं यह उसका मामला है। किंतु रोड पर गाड़ियां खड़ी ना हो यह सुनिश्चित करना तो प्रबंधन का मामला है।

Arrangement of death from BSP Boria to main gate, now illegal parking at the main entrance

ये खबर भी पढ़ें: DPS Bhilai कांड: भिलाई स्टील प्लांट पूरी तरह से शांत, पैरेंट्स हो रहे अशांत…

ऐसे ही तर्क-कुतर्क के साथ कुछ देर बहस चली और खत्म हो गई और अंत में बात आई कि यदि प्रबंधन कुछ नहीं करेगा तो हम क्या कर सकते हैं। ऐसे ही धक्का खाते हुए अंदर बाहर होते रहना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश

प्रबंधन गार्ड लगाकर व्यवस्था करवा रहा है रोड पर बने वाहन स्टैंड का

जहां से वाहन स्टैंड को हटवाना चाहिए था, उसे हटवाने के बजाय प्रबंधन गार्ड लगाकर वाहन स्टैंड की व्यवस्था करवा रहा है। ज्ञात हो कि संयंत्र के अंदर आने वाले कई ठेका कर्मी एवं कुछ ट्रेनिंग विद्यार्थी जिनको अंदर वाहन लाने की अनुमति नहीं है। वे अपने वाहनों को कई सालों से एचआरडी ऑफिस के बगल में बने हुए मैदान में रखते हैं, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त को इसी मैदान में झंडा रोहण होता है।

Arrangement of death from BSP Boria to main gate, now illegal parking at the main entrance

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन फंड का कॉर्पस तेजी से बढ़ा, लेकिन ईपीएस 95 पेंशन नहीं, लोकसभा में फंसी सरकार

इसीलिए उसकी तैयारी हेतु प्रबंधन उस मैदान को खाली करवा देता है। अब उन्हें गाड़ी कहां रखकर संयंत्र के अंदर जाना है यहां मालूम नहीं है। इसीलिए रोड पर गाड़ी खड़ा करके संयंत्र में चले जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: शिकायत निवारण रैंकिंग में पंजाब पूरे भारत में टॉप पर

प्रबंधन चाहे तो निकल सकता है इसका समाधान

वे कर्मी जो संयंत्र के लिए काम करते हुए उत्पादन में भागीदारी कर रहे हैं, वह गाड़ियां रखें तो कहां रखें। प्रबंधन को चाहिए कि इनका वाहन पास बनवा कर इन गाड़ियों को उनके काम करने वाले विभाग तक ले जाने की अनुमति दी जाए। इसके लिए उन सभी ठेकेदारों को जिनके कर्मी यहां गाड़ी रखते हैं, उन्हें निश्चित अवधि का समय देकर गाड़ियों का एरिया पास बनवाने संबंधी आदेश दिया जा सकता है, ताकि उस अवधि के अंदर गाड़ियों का एरिया पास बन सके। गेट पर बन रही इस अव्यवस्था से छुटकारा पा सकते हैं। अन्यथा यह अराजकता एवं अप्रिय स्थिति हमेशा बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 10 पैसेंजर, किसी तरह रेस्क्यू, बची जान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को लाखों का नुकसान, नहीं मिलेगा बकाया एरियर, मोदी सरकार पर अखिलेश यादव भड़के
Next: यूनाइटेड नेशन की सोच को पूरा कर रहा भिलाई स्टील प्लांट, जानलेवा 100 टन पीसीबी ऑयल नष्ट

Related Stories

6 Officers Including 3 CGMs and 20 Employees Retired from Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant से 3 सीजीएम संग 6 अधिकारी और 20 कर्मचारी रिटायर

Azmat ali 31/08/2026
Fatal Accident at Hathkhojs Steel Infra Solutions Company Investigation Reveals Serious Safety Lapses
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई के स्टील कारखाने में मजदूर की मौत पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, ऑपरेशन पर रोक

Azmat ali 31/08/2026
Thieves Break Locks and Steal Copper Wire at Bhilai Steel Plants RMP 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: RMP 3 में चोरों का धावा, इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़कर कॉपर वायर पार

Azmat ali 31/08/2026

You May Have Missed

6 Officers Including 3 CGMs and 20 Employees Retired from Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant से 3 सीजीएम संग 6 अधिकारी और 20 कर्मचारी रिटायर

Azmat ali 31/08/2026
Fatal Accident at Hathkhojs Steel Infra Solutions Company Investigation Reveals Serious Safety Lapses
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई के स्टील कारखाने में मजदूर की मौत पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, ऑपरेशन पर रोक

Azmat ali 31/08/2026
Thieves Break Locks and Steal Copper Wire at Bhilai Steel Plants RMP 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: RMP 3 में चोरों का धावा, इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़कर कॉपर वायर पार

Azmat ali 31/08/2026
SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.