Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे

06/06/2025 (Last updated: 06/06/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant and Sashastra Seema Bal Jawans planted saplings
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र व सशस्त्र सीमा बल ने किया वृहद वृक्षारोपण, लगाए 400 पौधे।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग (टीएसडी) तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-08 की सड़क क्रमांक 42, निरंकारी भवन के निकट 5 जून 2025 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 मिश्रित प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में कमांडेंट (एसएसबी) कीर्तिवर्धन, द्वितीय कमान अधिकारी (एसएसबी) शंकर प्रसाद बर्नवाल उपस्थित थे। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग प्रमुख डॉ. एन. के. जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों व टीएसडी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के तत्वाधान में भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अधिकाधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें और पर्यावरण संबंधी जनजागरूकता अभियानों में भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन प्रभावी रूप से किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

इस अवसर पर विभाग से राजेश शर्मा, एस. एल. अग्रवाल, गफ्फार खान, व्ही. संदीप नायडू, एन. के. सिन्हा, ललित, सी. एम. चंद्राकर, तथा किरण ठाकुर सहित नगर सेवाएं विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

इसके अतिरिक्त विश्व पर्यावरण दिवस पर संयंत्र के विभिन्न स्थानों पर एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के प्रांगण में भी बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। साथ ही संयंत्र द्वारा जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल दुर्गापुर में डिफेंस कॉन्क्लेव 2025: देश की रक्षा के लिए बनेगा स्पेशल स्टील
Next: Breaking News: बोकारो टाउनशिप में अब विज्ञापन का ठेका, BSL की होगी कई करोड़ की कमाई

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.