Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को याद आए आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को याद आए आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज

Azmat ali 27/06/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant employees remember Chhatrapati Shahuji Maharaj, the father of reservation

डॉ. आम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की 151 वीं जयंती समारोह सम्पन्न।

  • अपने हक अधिकार के लिए सजग होकर, संगठित तरीके से आगे आने की अपील।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेल एससी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ. आम्बेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में भारत वर्ष में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

जयंती समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र परगनिहा ने छत्रपति शाहूजी महाराज के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। तत्पश्चात उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने सभी महापुरुषों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित किए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि गुलाम भारत में सामाजिक आरक्षण के जनक, छत्रपति शाहू जी महाराज ने 26 जुलाई 1902 को अपने कोल्हापुर रियासत के राजकाज के सभी क्षेत्रों में एकछत्र वर्चस्व रखने वाले तथाकथित उच्च जातियों के वर्चस्व को तोड़ने के लिए पिछड़े वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किये थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

आज से लगभग 123 वर्ष पहले उन्होने भारत के लिए घोर अभिशाप जाति व्यवस्था के खिलाफ निर्णायक एवं महत्वपूर्ण कदम उठाये थे। उन्होंने आरक्षण के संबंध में जो आदेश जारी किये थे उसमें साफ लिखा है कि पिछड़े वर्गों में ब्राम्हण, प्रभु, शेवाई और पारसी को छोडकर सभी शामिल है। छत्रपति शाहू जी महाराज के द्वारा असमानता को खत्म करने एवं न्याय और सब को समान अवसर देने के लिए उठाए गये इस आरक्षण के कदम का अनुसरण करते हुए सन 1918 में मैसूर राज्य ने, सन 1921 में मद्रास जस्टिस पार्टी ने तथा सन 1925 में बाम्बे प्रेसीडेंसी ने आरक्षण लागू किया था, जो भारतीय संविधान के माध्यम से स्वतंत्र भारत में भी लागू है। जिसे लोग खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने हक अधिकार के लिए सजग होकर, संगठित तरीके से आगे आना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कोमल प्रसाद ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज कुर्मी मराठा भोंसले राजवंश के सम्राट थे, आपको प्रजापालक राजा होने की महान विरासत हासिल हुई थी। आपने डॉ आम्बेडकर के सामाजिक अभियान में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सन 1890 में महात्मा ज्योतिबा फुले के महापरिनिर्वाण के बाद, जब छत्रपति शाहूजी महाराज ने सन 1894 में अर्थात 20 वर्ष की अवस्था में कोल्हापुर राज्य की बागडोर संभाली थी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

ज्योतिबा फुले के बाद उनके मानवतावादी विचारों को जनमानस में पहुंचाने की जिम्मेदारी छत्रपति शाहूजी महाराज ने तब तक उठाई जब तक डॉ आम्बेडकर का भारतीय राजनीति में पदार्पण नहीं हो गया। इस प्रकार हम पाते हैं कि सामाजिक परिवर्तन के इस महान आंदोलन में छत्रपति शाहू जी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं डॉ. आम्बेडकर जी के बीच की महत्त्वपूर्ण कड़ी थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण विजय कुमार रात्रे, महासचिव भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन, दशरथ प्रसाद अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा, गौतम दास साहू को फाउंडर ओबीसी महासभा, छत्तीसगढ़, चंद्रकला तारम, अध्यक्ष मातृ शक्ति संगठन, भिलाईनगर, भूषण नादिया, रेशमा आनंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

कार्यक्रम में सुरेश बंजारे, कुमार भारद्वाज, ज्ञानू मैत्रेय एवं उनकी टीम ने सामाजिक उत्थान से सबंधित मधुर गीतो से लोगों में चेतना जगाये। चेतन लाल राणा, कार्यकारी अध्यक्ष, वेद प्रकाश सूर्यवंशी उपाध्यक्ष, अनिल कुमार खेलवार, कोषाध्यक्ष, त्रिलोचन डहरे सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के फैसले से भिलाई नगर निगम खुश, संपत्तिकर पर 5 फीसद की छूट
Next: Court News: न्यायालय से अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जारी होंगे समन और वारंट

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.