Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: कई सेक्टर समेत सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बिजली भी गुल, कैजुअल्टी संग वार्ड अंधेरे में, मरीजों की जान पर बना गंभीर संकट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: कई सेक्टर समेत सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बिजली भी गुल, कैजुअल्टी संग वार्ड अंधेरे में, मरीजों की जान पर बना गंभीर संकट

Azmat ali 11/09/2026 (Last updated: 11/09/2026) 1 minute read
Bhilai Township Power outage across several sectors, including Sector 9 Hospital casualty department and wards plunged into darkness

सेक्टर 9 अस्पताल में ग्रेड-1 सप्लाई के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों बनी? इसकी जिम्मेदारी तय कर प्रबंधन तकनीकी जांच करे, ताकि व्यवस्था बेहतर बने।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शुक्रवार को बदले मौसम और खराब बिजली व्यवस्था से आधा भिलाई टाउनशिप और सेक्टर 9 हॉस्पिटल अंधेरे में रहा। भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में बिजली गुल होने से कैजुअल्टी सहित कई वार्डों में गंभीर स्थिति पैदा हो गई। अस्पताल जैसे अति संवेदनशील संस्थान में बिजली की निर्बाध आपूर्ति केवल सुविधा नहीं, बल्कि मरीजों की जिंदगी से जुड़ी आवश्यकता है। बिजली बंद होने पर मरीजों की जांच, उपचार, दवाइयों की आपूर्ति तथा चिकित्सा उपकरणों का संचालन प्रभावित होता है। खासकर गंभीर मरीजों और बुजुर्गों के लिए ऐसी स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कैजुअल्टी में अचानक बिजली चले जाना प्रबंधन की आपातकालीन तैयारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

ग्रेड-1 बिजली आपूर्ति का उद्देश्य ही है-बाहर बिजली जाए, फिर भी अस्पताल रोशन रहे

सेक्टर-9 अस्पताल को ग्रेड-1 की विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है। इसका मूल उद्देश्य यही है कि सामान्य विद्युत व्यवस्था में कहीं भी व्यवधान आए, फिर भी अस्पताल की बिजली आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। इंसेंटिव केयर यूनिट में बिजली उपलब्ध रही क्योंकि वहां वेंटिलेटर सहित जीवनरक्षक उपकरणों पर मरीज रहते हैं और बैटरी बैकअप जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी रखी जाती है। लेकिन कैजुअल्टी और अन्य वार्डों का अंधेरे में डूब जाना इस पूरी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। अस्पताल में ग्रेड-1 सप्लाई के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों बनी, इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए प्रबंधन को तत्काल तकनीकी जांच करानी चाहिए।

मैनपॉवर की लगातार कमी का असर अब भी दिखने लगा है मूलभूत सुविधाओं पर

यह बात सामने आ रही है कि सुबह से ही तकनीकी परेशानी के कारण रुक-रुककर अस्पताल सहित कई सेक्टरों की बिजली प्रभावित हो रही है। व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी प्रबंधन की है, लेकिन लगातार घटते मैनपॉवर और नई भर्ती पर लगाए गए रोक के परिणाम अब साफ दिखाई देने लगे हैं। जब कर्मचारियों की संख्या घटती जाएगी तो विद्युत, सिविल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सेवाओं पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। समाचार लिखने जाने रात करीब 10 बजे तक इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट की टीम लोकल फाल्ट को खोजने में जुटी रही, ताकि विद्युत सप्लाई बहाल की जा सके।

मैनपॉवर कम करने की नीति का श्रेय केंद्रीय प्रबंधन और संबंधित मंत्रालय को जाता है, लेकिन इसका खामियाजा कर्मचारियों, मरीजों और आम नागरिकों को क्यों भुगते? प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना होगा कि अस्पताल की ग्रेड-1 विद्युत व्यवस्था किसी भी परिस्थिति में विफल न हो और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था हर वार्ड तक तत्काल उपलब्ध रहे। समाचार लिखे जाने तक पॉवर सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी रेल मिल के मजदूरों को नहीं मिला वेतन, काम ठप, लगातार 2 शिफ्ट ड्यूटी कराने का आरोप
Next: Happy Birthday: मनीष पांडेय के जन्मदिन का जश्न शुरू, कटा केक, आतिशबाजी, मैराथन में आप भी आइए, पढ़ें सियासी सफर

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.