Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: Bhilai में निकलेगा ताजिया जुलूस, Durg Police ने किया रूट डायवर्ट, इन सड़कों से न जाएं, बचेंगे जाम से
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big Breaking: Bhilai में निकलेगा ताजिया जुलूस, Durg Police ने किया रूट डायवर्ट, इन सड़कों से न जाएं, बचेंगे जाम से

17/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-Durg-Police-diverted-the-route-for-Tajiya-procession-in-Bhilai-do-not-go-through-these-roads-you-will-avoid-jam
  • इन सड़कों का करें इस्तेमाल, ताजिया देखने वाले यहां पार्क करें गाड़ियां।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मुहर्रम पर भिलाई में निकलने वाले ताजिया जुलूस के लिए दुर्ग पुलिस ने रूट प्लान कर लिया है। पुलिस ने ताजिया निकलने वाले मार्ग में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जिक्र किया है। साथ ही आम लोगों को असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए कई रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही शहरवासियों से तय किए गए समय में टू-व्हीलर्स से लेकर फोर-व्हीलर्स लेकर प्रवेश न करने की अपील भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners का सामना BJP से, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 20 को बड़ी सभा, NAC संग दहाड़ेंगे आधा दर्जन सांसद

सेंट्रल एवेन्यू और राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 (Central Avenue and National Highway (NH-53)) में होने वाली भीड़ को मद्देनजर रखते हुए जाम से निजात दिलाने वाहन चालकों के लिए एडवायजरी जारी कर दी गई है।

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात के लिए एडवायजरी जारी कर भारी वाहनों से लेकर गाड़ियों की पार्किंग, वैकल्पिक मार्गों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही वाहन चालकों को कल यानी 17 जुलाई को दोपहर से देर रात फिक्स रूट्स पर न आने की अपील कर रहा है।

साथ ही अति आवश्यक होने पर अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की भी अपील की जा रही है। पुलिस ने कहा कि बुधवार को शाम चार बजे से रात बारह बजे तक इन रूट्स पर आने से बचे।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: टाउनशिप के अनफिट ब्लॉक से 61 कब्जेदार बाहर, खिड़की-दरवाजा और तोड़ा टॉयलेट

-यहां से निकलेगा ताजिया

पावर हाउस चौक से ब्रिज के नीचे, छावनी स्थित CSP ऑफिस, पावर हाउस होते हुए ओल्ड फ्लाईओवर ब्रिज, सेक्टर-1 मुर्गा चौक, 25 मिलियन चौक, सेक्टर-6 जामा मस्जिद, जेपी चौक, सुपेला अंडरपास, सुपेला चौक, चंद्रा-मौर्या चौक होते हुए सुपेला स्थित करबला मैदान तक जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: SAIL बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने का दावा, Bhilai Steel Plant में मोबाइल की फोटो से लग रही अटेंडेंस, मचा हड़कंप

जुलूस के दौरान प्रतिबंधित रहेगा रोड

नंदिनी रोड से सेक्टर-1 मुर्गा चौक, पावर हाउस फ्लाईओवर ब्रिज की ओर, मुर्गा चौक से सेक्टर-6 7M चौक, सेंट्रल एवेन्यू की ओर, 25M चौक से, JP चौक, सुपेला अंडरपास, सुपेला चौक से चन्द्रा-मौर्या चौक जैसे इन सड़कों का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो में SAIL कर्मचारियों के मुद्दों पर सवाल-जवाब और यूनियन पर खुलकर होगी बात, संडे को आप भी आइए

भारी वाहन की एंट्री बंद

जुलूस के रूट में सभी प्रकार के भारी वाहन पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। इससे इतर खुर्सीपार चौक से मुर्गा चौक की तरफ और BSP बोरिया गेट से मेन गेट से भी मुर्गा चौक की तरफ भारी वाहनों के आगमन पर पाबंदी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट का पूर्व कर्मचारियों के लिए खास तोहफा, ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल से बड़ी राहत

आम लोगों से अपील

ताजिया देखने के लिए आने वाले गाड़ी चालकों से अपील की जा रही है कि वे अपनी गाड़ियां तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें। गाड़ी वाले किसी भी रोड पर अपने फोर व्हीलर्स और टू व्हीलर्स को कही भी बेतरतीब ढंग से खड़ी न करें।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाया मार्ग

-टाउनशिप इलाके के वाहन चालक फॉरेस्ट एवेन्यू होत हुए आवाजाही कर सकते है।
-राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-53) में गाड़ी चलाने वाले फ्लाईओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें।
-राजधानी रायपुर से टाउनशिप की तरफ जाने वाली गाड़ियां नेहरू नगर अंडरपास का इस्तेमाल करें।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत से कोहराम, पत्नी को मिलेगी एस-1 ग्रेड में नौकरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: National Agitation Committee का महाराष्ट्र में बड़ा फैसला, लोकसभा में…
Next: वित्तीय वर्ष 2024-25 में SAIL-BSP के साबरमती वेल्डिंग प्लांट ने रेलवे को भेजा 13 रैक रेल पटरी

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.