Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: SAIL में 200 आवेदन, पढ़िए BSP में वीआर लेने वाले GM के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: SAIL में 200 आवेदन, पढ़िए BSP में वीआर लेने वाले GM के नाम

Azmat ali 22/05/2026 (Last updated: 22/05/2026) 1 minute read
Big Breaking News BSP GM Jacob S Ramani Suman Mitra Mazhar Anis Fill VR Cross 200 in SAIL

भिलाई टाउनशिप से प्लांट में ट्रांसफर किए गए कार्मिकों में से कुछ कर्मचारियों ने वीआर के लिए आवेदन कर दिए हैं।

  • सेल ने 1000 कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने का लक्ष्य निर्धारित किया

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में वीआर भरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सेल में वीआर आवेदन करने वालों का आंकड़ा 200 तक पहुंच चुका है। कंपनी ने 1000 कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महज तीन दिन में ये आंकड़े 200 तक पहुंच चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले ही लक्ष्य पूरा हो सकता है।

सेल भिलाई स्टील प्लांट के आधा दर्जन से ज्यादा जीएम ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-वीआरएस के तहत आवेदन कर दिए। शुक्रवार को वीआर भरने वालों में कुछ जीएम के नाम सामने आ गए हैं। कुछ ने स्वीकार किया तो कुछ ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों की दबंगई, अवैध बिजली कनेक्शन रोकने से अधिकारी-कर्मचारी पर पत्थरबाजी और हमला, होगी FIR

सिंटरिंग प्लांट 2 के जनरल मैनेजर-जीएम मज़हर अनीस का नाम भी वीआर लेने वालों में शामिल हो गया। साल 2029 में रिटायरमेंट हैं। ईमानदार महाप्रबंधकों की फेहरिस्त में शामिल मज़हर अनीस जुलाई में सेल भिलाई स्टील प्लांट से अलग हो जाएंगे।

इसी तरह जीएम प्रोजेक्ट सुमन मित्रा भी वीआर भर चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब ढाई साल समय रिटायरमेंट के लिए बचा है। सूचनाजी.कॉम के सवाल पर उन्होंने कहा- ने कहा-ये अतिगोपनीय मामला है, इस बारे में मैं कुछ शेयर नहीं कर सकता हूं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Promotion Exam: भिलाई स्टील प्लांट के 1204 कर्मचारी बनना चाहते हैं अधिकारी

एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट-ईएमडी के जीएम सुब्रमण्यम रमणी का रिटायरमेंट 2030 में है। लेकिन, परिवार आदि जिम्मेदारियों को देखते हुए वीआर लेने का फैसला लेते हुए आवेदन कर दिए। विभागीय कार्मिकों ने बताया कि लगातार बढ़ते वर्क लोड और तनावपूर्ण माहौल की वजह से कामकाज करना मुश्किल होता जा रहा है। यही वजह है कि महाप्रबंधक ने वीआर की ओर कदम बढ़ाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC-ST अधिकारियों की ग्रेडिंग हो रही खराब, कर्मचारियों के लिए ये मांग, दुर्गापुर में जमावड़ा, ऑनलाइन जुड़े डायरेक्टर पर्सनल

स्टील मेल्टिंग शॉप 2 (एसएमएस 2) के जीएम सुजय जैकब के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का निर्णय लिया है। आवेदन कर चुके हैं। इस बात की पुष्टि के लिए सूचनाजी.कॉम ने उनसे संपर्क किया।उन्होंने उल्टे सवाल पूछे-आपको किसने बताया…। ये मेरा पर्सनल मामला मैं। सॉरी मैं कुछ बोल नहीं सकता।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी ने जगदलपुर में बनाया 25 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नगरनार स्टील प्लांट को भी फायदा

इनके अलावा कई अन्य महाप्रबंधकों ने भी वीआर के लिए आवेदन किए हैं, जिनके नाम गोपनीय रखे गए हैं। कुछ अधिकारी आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बकायदा विचार-विमर्श भी कर चुके हैं। जल्द ही सभी लिस्ट सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में ट्रांसफर का दौर जारी, 31 कर्मचारियों की लिस्ट के बाद अब इनका नंबर

वीआर भरने वालों में भिलाई टाउनशिप के कई कार्मिक भी शामिल हैं। कुछ कार्मिकों का ट्रांसफर टाउनशिप से प्लांट में किया गया है। तबादले के बाद वीआर के जरिए सेल से अलग होने का निर्णय लिए। इसी तरह आरसीएल, कोक ओवन, एमएंडयू, स्टील मेल्टिंग शॉप, ब्लास्ट फर्नेस के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: 1000 अधिकारियों को VR देगा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Western Coalfields Limited: वेकोलि में कोल इंडिया का पहला ई-ट्रांसफर पोर्टल लांच, कर्मचारियों को बिचौलिए, कार्यालयों से निजात
Next: Bokaro Steel Plant: बरसात से पहले घर की मरम्मत करा दीजिए साहब, वरना जर्जर आवास-करंट से जाएगी जान

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.