Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों की दबंगई, अवैध बिजली कनेक्शन रोकने से अधिकारी-कर्मचारी पर पत्थरबाजी और हमला, होगी FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों की दबंगई, अवैध बिजली कनेक्शन रोकने से अधिकारी-कर्मचारी पर पत्थरबाजी और हमला, होगी FIR

Azmat ali 22/05/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Stone Pelting and Attack on Stopping illegal Power Connection, Demand for FIR

तहरीर में हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है।

  • बोकारो टाउनशिप की घटना से प्रबंधन गुस्से में। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Steel Authority of India Limited के बोकारो स्टील प्लांट में कब्जेदारों की गुंडई लगातार बढ़ती जा रही है। अवैध बिजली कनेक्शन जोड़ने से रोकने पहुंचे कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान पत्थरबाजी की गई, वहीं चाकू और कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया गया। पूरे घटनाक्रम से प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-06 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएल क्वार्टर में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन जोड़े जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद विभागीय टीम और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई शुरू होते ही कब्जेदार उग्र हो गए और विरोध करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने सुरक्षा जवानों के साथ धक्का-मुक्की की और पथराव शुरू कर दिया।

स्थिति इतनी भयावह हो गई कि मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। डीजीएम सिक्योरिटी कर्नल आरएस शेखावत के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान कुछ सुरक्षा कर्मियों को चोटें आई हैं, जबकि एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना में लिखित शिकायत दी है। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees News: नए लेबर को लेकर सरकार सख्त, श्रम मंत्री मंसुख मांडविया ने श्रम आयुक्त संग की प्लानिंग
Next: बोकारो स्टील प्लांट के फाइनेंस में अब ट्रांसफर, 6 कर्मचारियों का तबादला

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.