Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनएमडीसी ने जगदलपुर में बनाया 25 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नगरनार स्टील प्लांट को भी फायदा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एनएमडीसी ने जगदलपुर में बनाया 25 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नगरनार स्टील प्लांट को भी फायदा

Azmat ali 19/05/2026 (Last updated: 19/05/2026) 1 minute read
NMDC Built a Super Specialty Hospital Worth Rs 25 Crore in Jagdalpur, Amit Shah Inaugurated it

जगदलपुर के डिमरापाल में बना है अस्पताल। महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं।

  • बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्‍यापक ऐतिहासिक परिवर्तन।
  • एनएमडीसी द्वारा ₹25 करोड़ के वित्तीय सहयोग से बस्तर में अत्याधुनिक ‘सुपर स्पेशलिटी अस्पताल’ की स्थापना।
  • एनएमडीसी द्वारा समर्थित अत्‍याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इस क्षेत्र की महत्‍वांकक्षी विकास में महत्‍वपूर्ण कदम है।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को सुगम व बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में जगदलपुर में एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसका लाभ नगरनार स्टील प्लांट के कार्मिकों को भी मिलेगा। कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स हैदराबाद को अस्पताल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ अद्योगिक विकास तथा लोगों के सामाजिक उत्‍थान व जीवन स्‍तर में सुधार को गति प्रदान करने का एक प्रमुख केंद्र है। एनएमडीसी अस्पताल को चालू करने में एक सक्षम शक्ति के रूप में उभरा। उक्‍त क्षेत्र में ₹25 करोड़ का निवेश करते हुए, कंपनी ने अगले पांच वर्षों में इसी प्रकार निरंतर वित्तीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध किया है, जिससे संस्थान को आत्मनिर्भर स्वास्थ्य देखभाल व चिकित्‍सा तंत्र विकसित करने में सहायता प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित, यह अस्पताल ऐतिहासिक रूप से बस्तर के आदिवासी समुदायों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रीय स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता को पूरा करता है, जिन्हें विशेष उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।

इस क्षेत्र में सबसे उच्च और उन्नत स्तर स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल आवश्यकता पूरा करने के लिए , एनएमडीसी ने प्रतिष्ठित निजी स्वास्थ्य सेवा भागीदार को शामिल कर तथा वित्तीय सहायता प्रदान करके स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं सुव्‍यवस्थित तरिके से सुनिश्चित की। छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी कारपोरेट अस्पताल को प्रचालन प्रबंधन का कार्य सौंपा तथा एनएमडीसी को प्रारंभिक प्रचालन व्यय फंडिग का दायित्‍व सौंपा है।

जगदलपुर के डिमरापाल में स्थित, अस्पताल से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के लिए महानगरीय केंद्रों पर निर्भरता कम होने तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में हजारों परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार तथा समय पर पहुंच सुनिश्चित होने की उम्मीद की जाती है।

कई दशकों से, एनएमडीसी ने बस्तर में सामाजिक इंफ्रास्‍ट्रकचर के निर्माण, विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा में निवेश किया है। स्थानीय आदिवासियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए, एनएमडीसी द्वारा समर्थित अत्‍याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, इस क्षेत्र की महत्‍वांकक्षी विकास में महत्‍वपूर्ण कदम है। बस्तर के लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच में एक बड़ी प्रगति है जो अस्पताल वंचित समुदायों को नि:शुल्‍क उपचार प्रदान करेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: सेक्टर 7 में अवैध बिजली कनेक्शन का तार टूटकर गिरा पानी में, करंट से 4 भैंस की मौत, बचे राहगीर
Next: Big Breaking News: अगले आदेश तक भिलाई स्टील प्लांट ने बंद किया लाइसेंस पर आवास आवंटन, रिटेंशन के बाद ताज़ा झटका

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.