Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: मान्यता प्राप्त यूनियन BMS दफ्तर पर छापा, जानिए वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: मान्यता प्राप्त यूनियन BMS दफ्तर पर छापा, जानिए वजह

30/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-News-Raid-on-the-office-of-recognized-union-BMS-know-the-reason

बीएमएस के एक गुट ने उच्च प्रबंधन से शिकायत की थी कि यूनियन के पदाधिकारी कार्यालय को किराए पर दे चुके हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस में गुटबाजी का असर अब दिखने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट ने बनाया चकाचक शौचालय, कार्मिकों को बड़ी राहत

बीएमएस नेताओं की शिकायत पर ही ईडी पीएंडए पवन कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेट बनाई। कमेटी ने यूनियन दफ्तर पर छापा मारा। मौके पर मिले साक्ष्यों को कैमरे में कैद किया। विस्तृत रिपोर्ट उच्च प्रबंधन को सौंपी जाएगी। सात दिन के भीतर खामियों को नहीं सुधारा गया तो कार्यालय आवंटन को रद्द करने का भी दावा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: 6 अधिकारी और 55 कर्मचारी बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर

बीएमएस के एक गुट ने उच्च प्रबंधन से शिकायत की थी कि यूनियन के पदाधिकारी कार्यालय को किराए पर दे चुके हैं। टेंट के सामान यहां रखे हुए हैं। यहीं से टेंट संचालक कारोबार करता है। इस बात को संज्ञान में लेकर ईडी पीएंडए पवन कुमार ने जांच कराया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

आरआर डिपार्टमेंट (RR Department) के जीएम जेएन ठाकुर, डीजीएम विकास चंद्रा, सीनियर मैनेजर रोहित हरित ने छापेमारी की। बीएसपी प्रबंधन (BSP Maagement) के मुताबिक मौके पर महासचिव चन्ना केशवलू मिले। कार्यालय परिसर में टेंट का सामान रखा मिला। बाउंड्री को तोड़कर पिछले छोर पर गेट लगाया गया। इस बारे में महासचिव ने जवाब दिया कि मार्केट एरिया में गेट होने से दिक्कत होती है। इसलिए नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) से पीछे एक गेट लगाने की मांग की गई थी। लेकिन, नगर सेवाएं विभाग गेट नहीं लगा सका। इसलिए यूनियन ने गेट लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant में 1 जून से फेस रिकॉग्निशन आधारित बायोमेट्रिक अनिवार्य, 15 मई तक यहां होगा रजिस्ट्रेशन

बता दें कि बीएमएस को सेक्टर-6 हेल्थ सेंटर कार्यालय के लिए आवंटित किया गया है। यूनियन में गुटबाजी की वजह से खींचतान काफी बढ़ गई है। प्रबंधन की तरफ से बताया जा रहा है कि महासचवि चन्ना केशवलू को नोटिस जारी कर दिया गया है। यूनियन की तरफ से अधिकारियों को आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर सारा सामान हटा लिया जाएगा। पूर्व में एक कार्यक्रम के दौरान ये सामान आया था। जो अब तक जा नहीं सका है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के 126 कर्मचारी-अधिकारी रिटायर, ईडी ने दी विदाई

जानिए महासचिव चन्ना केशवलू ने क्या कहा…

बीएमएस के महासचिव चन्ना केशवलू का पक्ष जानने के लिए सूचनाजी.कॉम ने फोन लगाया। ईडी पीएंडए द्वारा जांच कमेटी बनाने और छापेमारी पर सवाल को सुनते ही चन्ना केशवलू ने पूरे घटनाक्रम से ही इन्कार किया। कहा-कोई जांच के लिए नहीं आया था। बीएसपी आइआर विभाग के कुछ अधिकारी यहां से गुजर रहे थे, रुक गए और चाय पीकर चले गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: मतदान की स्याही दिखाओं, मन पसंद खाना खाओं, Bhila के इस इंटरनेशनल होटल में 12 मई तक बंपर ऑफर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: इस विभाग को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली पर एक और सर्टिफिकेट
Next: मजदूर दिवस 2024: ठेका श्रमिकों को सम्मानित कर इंटक कार्यालय में मना श्रमिक दिवस, जानिए नाम

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.