Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: Bhilai Township के सेक्टर-1 और सेक्टर-5 की जर्जर टंकियों में नहीं भरा गया पानी, शुक्रवार से नल में नहीं आएगा जल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Big Breaking News: Bhilai Township के सेक्टर-1 और सेक्टर-5 की जर्जर टंकियों में नहीं भरा गया पानी, शुक्रवार से नल में नहीं आएगा जल

07/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-breaking-news-Water-was-not-filled-in-the-dilapidated-tanks-of-Sector-1-and-Sector-5-of-Bhilai-Township-water-will-not-come-in-the-tap-from-Friday

-इधर-सेक्टर-2 में जलापूर्ति बहाल करने के लिए पाइपलाइन जोड़ने का काम जारी। सेक्टर-4 में भी किया जा रहा इंतजार।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) वासियों के लिए पानी को लेकर संकट का दौर शुरू होने जा रहा है। सेक्टर-1 और सेक्टर-5 (Sector 1 and sector 5) की पानी टंकियों (Water Tank) में गुरुवार को पानी नहीं भरा गया है, जिसके चलते शुक्रवार सुबह दोनों सेक्टरों में जलापूर्ति ठप रहेगी। जर्जर पानी टंकी (Dilapidated Water Tank) में पानी न भरने का फैसला लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP के ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया ने राउरकेला और इस्को बर्नपुर को पछाड़ा

इसको लेकर हड़कंप मच गया है। बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) ने रायपुर की एक एजेंसी (Agency) के जरिए सर्वे कराया। दोनों पानी टंकियों की जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट आई कि तत्काल टंकियों में पानी न भरा जाए। इस पर अमल करते हुए प्रबंधन ने गुरुवार को पानी न भरने का आदेश जारी कर दिया है। जब तक दोनों टंकियों का मरम्मत कार्य पूरी नहीं कर लिया जाता है, तब तक आपूर्ति टंकियों से प्रभावित रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Government Industrial Training Institutes में छात्रावास अधीक्षक व अधीक्षिका बनने का मौका, 9 सितंबर तक काउंसिलिंग

सेक्टर-4 (Sector – 4) की 2 पानी टंकी ध्वस्त होने की वजह से सेक्टर-2 व सेक्टर-4 में पानी आपूर्ति ठप हो गई। 36 लाख लीटर की टंकियों के धराशाही होने से हड़कंप मचा। इससे सबक लेते हुए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) ने दोनों टंकियों में पानी न भरने का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh में भरोसे का सम्मेलन: मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के साथ मंच साझा करेंगे रमन सिंह

नगर सेवाएं विभाग (Municipal Services Department) का कहना है कि टैंकरों के जरिए पानी सप्लाई (Water Supply) की जाएगी। सेक्टर-1 में कुछ वैकल्पिक व्यवस्था है, जहां स्थिति संभाली जा सकती है। सेक्टर-5 (Sector 5) में पूरी तरह से टैंकर के जरिए ही सप्लाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : CG Weather Update : जमकर गरजा और बरसा बादल, दहला इंसान, हर कोई परेशान

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-1 और 5 की पानी टंकी से जल आपूर्ति रोकी गई
पानी सप्लाई (Water Supply) को लेकर बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) का पक्ष आ गया है। इस्पात नगरी भिलाई स्थित सेक्टर 1 सी मार्केट स्थित पानी टंकी एवं सेक्टर-5 पानी टंकी की जर्जर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इन टंकियों से अब जल आपूर्ति नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Railway News: रायपुर-डोंगरगढ़, इतवारी, दुर्ग ट्रेन कैंसिल, अंतागढ़ लोकल चलेगी सिर्फ दुर्ग तक

उपरोक्त सेक्टरों के टंकी के समीपवर्ती क्षेत्र की जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन टंकियों को बंद व अनफिट घोषित किया गया है और इन टंकियों का प्रचालन 8 सितंबर से नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association Election 2023: महासचिव और 43 ZR के लिए कल पड़ेंगे 2409 वोट, तैयारियां पूरी, अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष निर्विरोध होने से चुनाव फीका

इन टंकियों को बंद करने के कारणों से प्रभावित सेक्टर क्षेत्र (Sector Area) में जल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होगी। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant), प्रबंधन नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से जलप्रदाय हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने जा रहा है। इन परिस्थितियों में प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले सभी रहवासियों से अपील है कि वे धैर्य बना कर रखें एवं व्यवस्था को सहज बनाने में प्रशासन को सहयोग करें।

ये खबर भी पढ़ें : छावनी में विधायक देवेंद्र यादव की प्रगति यात्रा के साथ बढ़ी विकास यात्रा, 2.90 करोड़ की सौगात

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Government Industrial Training Institutes में छात्रावास अधीक्षक व अधीक्षिका बनने का मौका, 9 सितंबर तक काउंसिलिंग
Next: Big News: भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-1 के सड़क 26 से 39 में सुबह 6 से 7 बजे और सड़क-1 से 25 नंबर तक 8.30 से 9.30 बजे आएगा पानी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.