Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में हादसा, 2 मजदूर जख्मी, 1 दुर्गापुर रेफर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में हादसा, 2 मजदूर जख्मी, 1 दुर्गापुर रेफर

Azmat ali 09/08/2026 1 minute read
SAIL ISP Accident at IISCO Steel Plant 2 workers injured

SAIL ISP: BOF मैकेनिकल में बैनर्जी एंटरप्राइजेज के अधीन काम कर रहे सुमन डे चौधरी और आशिक इकबाल जख्मी हो गए हैं।

  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में हादसा, घायल कर्मचारी का दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज शुरू।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट (ISP) बर्नपुर के बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (BOF) में रविवार को गंभीर हादसा हो गया। हादसे में दो मजदूर जख्मी हो गए। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल ले जाया गया है।

BOF मैकेनिकल में बैनर्जी एंटरप्राइजेज के अधीन काम कर रहे सुमन डे चौधरी चपेट में आए। वह LF-1 (Ladle Furnace-1) में ट्रांसफर कार के ट्रैक की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान LF-1 की छत पर लंबे समय से जमा स्लैग का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।

बताया गया है कि ऑपरेशन विभाग की ओर से इस जमा स्लैग को पहले भी कई बार हटाने का प्रयास किया गया था। अचानक स्लैग टूटकर गिरने से सुमन डे चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आसिफ इकबाल को मामूली चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें: Gen Z की राह बुजुर्ग पेंशनभोगी, EPFO दफ्तरों पर ईपीएस 95 पेंशनर्स जड़ेंगे ताला, देंगे गिरफ्तारी

स्लैग में दब गए थे सुमन

हादसे के बाद सुमन स्लैग के मलबे में दब गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और तत्काल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विस (OHS) ले जाया गया। वहां से उन्हें ईएसआई अस्पताल, आसनसोल ले जाया गया।
ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। शरीर पर लोशन और बैंडेज किया गया। जानकारी के अनुसार, सुमन के शरीर का करीब 54 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। दोनों पैर, कमर और दोनों हाथों में जलने की चोटें हैं। सिर के पीछे भी चोट लगी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Lease Policy 2026: नया सर्कुलर जारी, जमीन की नई वैल्यूएशन से लेकर 30-33 साल की लीज तक, जानिए क्या बदला

ईएसआई अस्पताल से दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर

जानकारी के अनुसार, ईएसआई अस्पताल, आसनसोल में उपचार के बाद आसपास के टाई-अप अस्पतालों में रेफर करने का प्रयास किया गया, लेकिन बर्न इंजरी की गंभीरता को देखते हुए अस्पतालों ने मरीज को लेने में असमर्थता जताई। इसके बाद कोलकाता के जगन्नाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (JIMSH) में रेफर करने की बात सामने आई।

हालांकि, गंभीर स्लैग बर्न होने के कारण तत्काल उपचार की जरूरत को देखते हुए बैनर्जी एंटरप्राइजेज से संपर्क किया गया। कंपनी ने उपचार का खर्च उठाने और सुमन को मिशन अस्पताल, दुर्गापुर ले जाने पर सहमति दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD की फोटो लगाकर WhatsApp पर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रबंधन ने किया सतर्क

दोपहर करीब 1:15 बजे दुर्गापुर रवाना हुई एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक, करीब दोपहर 1:15 बजे एंबुलेंस सुमन को लेकर दुर्गापुर मिशन अस्पताल के लिए रवाना हुई। हादसे के तुरंत बाद से उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने सुमन को स्लैग के मलबे से बाहर निकालने से लेकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की।

सुमन के परिजनों को हादसे की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। परिजन ईएसआई अस्पताल, आसनसोल पहुंच गए थे और उनकी मौजूदगी में उपचार एवं आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। इस हादसे के बाद BOF और LF-1 में सुरक्षा व्यवस्था तथा छत पर जमा स्लैग की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के वास्तविक कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: वेतन-पेंशन पर भड़के कर्मचारी, BMS का 17 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन

डीआइसी घटनास्थल पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलने के बाद ISP के DIC दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए LHF पहुंचे हैं और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। ISP के DIC (Director-in-Charge) ने दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल के शीर्ष अधिकारियों से सीधे संपर्क कर घायल का तत्काल उपचार शुरू करने को कहा। फिलहाल घायल के इलाज का खर्च इस्को स्टील प्लांट प्रबंधन वहन करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: पति-पत्नी दोनों को HRA नहीं, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दिया जवाब

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अगस्त क्रांति: सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी कांग्रेस, CITU और SFI ने
Next: बोकारो एटक के लिए खास है अगस्त क्रांति, 1986 में इस्पात भवन घेराव पर लाठीचार्ज, सैकड़ों मजदूर हुए थे जख्मी, बकाया एरियर एक और क्रांति की चिंगारी

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.