Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant Big News: हड़ताल से पहले मेडिकल चेकअप का काला कानून खत्म, ESIC, इलाज, इंसेंटिव पर फैसला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant Big News: हड़ताल से पहले मेडिकल चेकअप का काला कानून खत्म, ESIC, इलाज, इंसेंटिव पर फैसला

06/03/2025 (Last updated: 06/03/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Big news: Black law of medical checkup ends, decision on ESIC, treatment, incentives

ESIC से बाहर स्किल्ड मजदूरों के इलाज की व्यवस्था करेगा बीएसएल। नवीकृत इंसेंटिव रिवार्ड स्कीम जल्द: राजेंद्र सिंह।

  • प्रबंधन ने कहा-हम घोषणा करते हैं कि आज से मेडिकल चेकअप का गेट पास से किसी प्रकार का लिंक नहीं रहेगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा) का कहना है कि सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन (SAIL Bokaro STeel Plant Management) के नकारात्मक नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का रिजल्ट आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

चरणबद्ध आन्दोलन के प्रथम चरण में आहुत 07 मार्च के हड़ताल के मद्देनजर लगातार तीन दिनों तक चली यूनियन एवं प्रबंधन की वार्ता में आखिरकार अधिशासी निदेशक (संकार्य) के हस्तक्षेप के बाद सहमति के साथ खत्म हुई।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

वार्ता दौ दिन मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कार्यालय पर हुई, जिसमे प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन के साथ,महाप्रबंधक प्रभारी,संकार्य (मानव संसाधन),महाप्रबंधक ठेका मजदूर प्रकोष्ठ संकार्य (मानव संसाधन), महाप्रबंधक सी एण्ड आई. टी,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बोकारो जेनरल अस्पताल, महाप्रबंधक सुरक्षा विभाग, सहायक महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध तथा वरीय प्रबंधक, औद्योगिक संबंध मौजूद रहे। वहीं, यूनियन की ओर से महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह के साथ आर.के.सिंह, रमेश राय, शशिभूषण, सुभाष चंद्र कुंभकार और विपिन कुमार सिंह शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

पहले दोनों दिनों की वार्ता बेनतीजा रही। अधिकारियो के सभी प्रस्ताव को यूनियन ने ठुकराते हुए कहा कि बैठक मे टालमटोल नहीं चलेगा। ठोस और निर्णायक प्रस्ताव है तो सहमति होगी। अन्यथा हड़ताल होगी। 6 मार्च को अधिशासी निदेशक (संकार्य) के नेतृत्व में प्रबंधन तथा महामन्त्री के नेतृत्व में पुनः वार्ता हुई। एक तरफ वार्ता चल रही थी तो दूसरी तरफ हड़ताल की सफलता हेतु कोक ओवन एवं धमन भट्ठी के मजदूर फ्लैग मार्च कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

आखिरकार 1:00 बजे दिन में वार्ता खत्म हुई। वार्ता के उपरान्त राजेंद्र सिंह ने दोनों विभागो में जाकर मजदूरो को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी एकता ने फिर जीत हासिल की है। मेडिकल चेकअप के काले कानून के आड़ में जो मजदूरों को काम से बैठाने षड्यंत्र चल रहा था, अब खत्म हो गया। ईडी वर्क्स ने साफ शब्दों में कहा है आप प्लांट चलने दीजिए, प्रबंधन की ओर से मेरा वादा है कि एक भी मजदूर मेडिकल चेकअप के कारण काम से बाहर नहीं होगा। हम घोषणा करते हैं कि आज से मेडिकल चेकअप का गेट पास से किसी प्रकार का लिंक नहीं रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

ESIC की सीमा से बाहर हो चुके मजदूरो के इलाज पर भी सहमति बन गई है। प्रबंधन ने वादा किया है कि मार्च तक अगर ESIC 21000 रुपए की सीमा को आगे नहीं बढ़ाती है तो अप्रैल से मजदूरों के इलाज की जवाबदेही बोकरो स्टील प्लांट की होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

वहीं, इंसेंटिव रिवार्ड स्कीम पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधन ने वादा किया जितना जल्द हो सकता है हम नवीकृत इंसेंटिव रिवार्ड स्कीम को लागू करेंगे। वार्ता के दौरान हीं ई.डी वर्क्स ने कमिटी से फोन से बात कर जल्द से जल्द निर्णय लेने का आदेश भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी मुख्य तीन मांगों को प्रबंधन ने मान लिया है। साथ हीं यह भी आश्वासन दिया है हमारी अन्य मांगे जैसे ठेका मजदूरो के ग्रेच्युटी, नाइट शिफ्ट एलाउंस, ग्रेड प्रमोशन आदि पर वार्ता कर जल्द ठोस पहल करेंगे।
सभा के माध्यम से हम हड़ताल को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई। मगर यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिस दिन प्रबंधन के वादे में जरा सा भेद होगा। ना चिट्ठी, ना नोटिस, उसी दिन नहीं, उसी समय प्लांट बंद होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह पदभार संभालते ही उतरे मैदान में
Next: एनएमडीसी के सीएमडी का चार्ज लिया अमिताभ मुखर्जी ने, रेलवे, बस्तर, आस्ट्रेलिया से सोना चर्चा में

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.