Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Employees News: नए लेबर को लेकर सरकार सख्त, श्रम मंत्री मंसुख मांडविया ने श्रम आयुक्त संग की प्लानिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Employees News: नए लेबर को लेकर सरकार सख्त, श्रम मंत्री मंसुख मांडविया ने श्रम आयुक्त संग की प्लानिंग

Azmat ali 22/05/2026 1 minute read
Government Strict on New Labor Planning of Labor Minister Mansukh Mandaviya

सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया।

  • नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए अहम निर्देश।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) की अध्यक्षता में नई श्रम संहिताओं (New Labour Codes) और संबंधित नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर में श्रम सुधारों को लागू करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

बैठक में मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय और उसके क्षेत्रीय अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। अधिकारियों द्वारा अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने, संचालन संबंधी कमियों को दूर करने और प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत करने के प्रयासों की समीक्षा की गई, ताकि नई श्रम संहिताओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से किया जा सके।

इसी क्रम में 18 और 19 मई 2026 को सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) और श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में नई श्रम संहिताओं, हितधारकों के साथ समन्वय, आईटी पोर्टल प्रबंधन और क्षेत्रीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य श्रम आयुक्त सोनल मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नियोक्ताओं, ठेकेदारों और श्रमिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। उन्होंने SSP एवं SP आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे श्रम संहिताओं की बेहतर समझ, आसान अनुपालन और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव के आदेश से ट्रांसफर, पर रिलीव नहीं हुए कुछ अधिकारी, परेशान व्यापारी
Next: Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों की दबंगई, अवैध बिजली कनेक्शन रोकने से अधिकारी-कर्मचारी पर पत्थरबाजी और हमला, होगी FIR

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.