Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल कैंटीन में कर्मचारी की मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल कैंटीन में कर्मचारी की मौत

17/02/2025 (Last updated: 17/02/2025) 1 minute read
Breaking News: Bhilai Steel Plant Employee dies in Rail Mill canteen

कैंटीन में कार्य के दौरान कर्मी जमीन पर गिरा। मेन मेडिकल पोस्ट में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। अफरा-तफरी का माहौल।

  • सीटू के सहायक महासचिव टी.जोगा राव ने मेन मेडिकल पोस्ट में फोन कर एम्बुलेंस बुलाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। एक कर्मचारी मौत हो गई है। कैंटीन कर्मचारी अचानक से जमीन पर गिर गया। कैंटीन में मौजूद कर्मचारियों ने एम्बुलेंस बुलाया और बेहोश कर्मी को मेन मेडिकल पोस्ट (Main Medical Post) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: सीडीए रूल्स से निपट गए 11 अधिकारी, पढ़ें DSP, ASP, CMO,  BSP, VISL, कोलियरी के सभी के नाम

बताया जा रहा है कि रेल मिल की एलआरपी कैंटीन में सोमवार दोपहर 1.50 बजे की घटना है। कैंटीन में काम करने वाला विजय साफ-सफाई के बाद कपड़े को धोने के लिए वॉश बेसिन पर खड़ा था। अचानक पीछे की तरफ गिर गया। यह मंजर देख वहां मौजूद बीएसपी कर्मचारी घबरा गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी

सीटू के सहायक महासचिव टी.जोगा राव ने पहले चेहरे पर पानी डालकर होश में लाने की कोशिश की। इसी बीच मेन मेडिकल पोस्ट में फोन कर एम्बुलेंस बुलाया। कैंटीन में मौजूद अन्य कर्मचारी भागते हुए विजय को लेकर मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचे, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। पांच मिनट के भीतर ही एम्बुलेंस पहुंची और 7 मिनट में लेकर मेन मेडिकल पोस्ट पहुंच गई। लेकिन, विजय नायर को बचाया नहीं जा सका।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में 11 अधिकारियों के Compulsory Retirement पर बड़ा अपडेट, बचाव में 15 दिन का समय

बता दें विजय कुमार नायर की उम्र 34 साल थी। खुर्सीपार के बापूनगर सेक्टर 11 का रहने वाला था। राजा कैटरिंग ठेका कंपनी का कर्मचारी था। गेट पास पर ईएसआई और यूएएन नंबर दर्ज है। 15 अप्रैल 2025 तक गेट पास की वैधयता थी। फिलहाल, शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखने की तैयारी चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार हो सकेगा। वहीं, आश्रित को नौकरी आदि का भी मामला उठना तय है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हे राम…: पेंशनभोगियों को याद आए गांधी जी, लोकतंत्र में ईपीएस 95 पेंशनर के अहिंसक आंदोलनों का कोई महत्व नहीं…?
Next: Employees Pension Scheme 1995: पेंशनभोगी EPFO को न्यायालय में चुनौती क्यों नहीं देते…

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.