Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ने मार्च में तोड़े कई रिकॉर्ड, कोक ओवन, सिंटर, SMS-3 से कास्ट स्टील, रेल और फिनिश्ड स्टील उत्पादन में धमाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ने मार्च में तोड़े कई रिकॉर्ड, कोक ओवन, सिंटर, SMS-3 से कास्ट स्टील, रेल और फिनिश्ड स्टील उत्पादन में धमाल

04/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
COKE-OVEN-BATTERY-1
  • स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने मार्च 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 3,12,032 टन कुल कास्ट स्टील उत्पादन दर्ज करते हुए जनवरी 2023 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 3,04,757 टन को पार किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की कई उत्पादन इकाइयों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम महीने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। कोक उत्पादन से लेकर सिंटर, एसएमएस-3 से कास्ट स्टील, रेल, स्ट्रक्चरल और कुल फिनिश्ड स्टील उत्पादन में माह मार्च 2023 में नए रिकॉर्ड बनाए गए।

संयंत्र के कोक ओवन ने जनवरी 2023 दर्ज किए पिछले सर्वश्रेष्ठ 2,78,102 टन ड्राई ब्लास्ट फर्नेस कोक के उत्पादन को पीछे छोड़कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन करते हुए 2,78,296 टन का एक नया रिकॉर्ड बनाया। सिंटर प्लांट-3 ने मार्च 2023 में 5,38,095 टन सिंटर उत्पादन का मासिक रिकॉर्ड दर्ज करते हुए जनवरी 2023 में किए गए पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5,17,703 टन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। मार्च 2023 में दर्ज कुल सिंटर उत्पादन 7,59,729 टन भी मार्च 2022 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 7,59,643 टन की तुलना में अधिक रहा।

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने मार्च 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 3,12,032 टन कुल कास्ट स्टील उत्पादन दर्ज करते हुए जनवरी 2023 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 3,04,757 टन को पार किया। इसके साथ ही मार्च 2023 में एसएमएस-3 ने 1,83,546 टन कास्ट बिलेट और 1,28,487 टन कास्ट ब्लूम्स का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन किया।

यूनिवर्सल रेल मिल ने भी मार्च 2023 को 85,503 टन फिनिश्ड रेल तथा 77,596 टन लांग रेल का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन दर्ज किया है। यूआरएम और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने मिलकर कुल 94,042 टन लांग रेल उत्पादन कर किसी भी महीने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन दर्ज करते हुए जनवरी 2023 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 86,621 टन को पीछे छोड़ा।

यूआरएम द्वारा 80,780 टन लांग रेल की लोडिंग तथा दोनों रेल मिलों द्वारा मिलकर कुल 97,681 टन लांग रेल की लोडिंग की गई जो कि अब तक के किसी भी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ लांग रेल लोडिंग है।

संयंत्र की बार एंड रॉड मिल ने भी दिसंबर 2022 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 80,321 टन के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ते हुए मार्च 2023 में 91,119 टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन दर्ज किया है। प्लांट की फिनिशिंग मिलों ने मिलकर कुल 4,43,763 टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन कर जनवरी 2023 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 4,13,134 टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन को पार किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो DGM लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस DIC से सम्मानित, इधर-EPS 95 फॉर्म भरने वेबसाइट लांच, ये भी फायदे
Next: भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 के कास्टर 6 ने तोड़े 8 साल पुराने रिकॉर्ड

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.