Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP स्क्रैप चोरी कांड: 3.22 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया, 7 दिन की पुलिस रिमांड
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP स्क्रैप चोरी कांड: 3.22 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया, 7 दिन की पुलिस रिमांड

Azmat ali 16/06/2026 1 minute read
bsp-scrap-theft-case-mastermind-behind-3-22-crore-embezzlement-nabbed-in-up-remanded-to-7-day-police-custody

250 टन चोरी का स्क्रैप, करोड़ों की मशीनें और वाहन पहले ही जब्त, अब मुख्य आरोपी संजय सिंह पुलिस की गिरफ्त में। 10 हो चुके अरेस्ट।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से जुड़े बहुचर्चित स्क्रैप चोरी मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्ती वाले इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जांच के दौरान एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे स्क्रैप चोरी के पूरे नेटवर्क, अवैध परिवहन और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

फ्लू डस्ट की आड़ में चल रहा था स्क्रैप चोरी का खेल

पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, हथखोज भिलाई में जांच की गई थी। जांच के दौरान कई हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे के प्लेट, बीम और कटिंग लोड पाए गए। मौके पर बड़ी मात्रा में स्क्रैप का अवैध भंडारण भी मिला। जांच में खुलासा हुआ कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी का कीमती स्क्रैप चोरी कर बाहर भेजा जा रहा था।

250 टन स्क्रैप और करोड़ों की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई। इसके अलावा स्क्रैप के परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन और मशीनरी भी जब्त की गई।

कुल मिलाकर पुलिस ने करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसे इस मामले की सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदलता रहा ठिकाना

पुलिस के मुताबिक अपराध दर्ज होने के बाद से मुख्य आरोपी संजय सिंह लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। जांच के दौरान सूचना मिली कि वह उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है।

इसके बाद विशेष पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया। जांच में आरोपी की लोकेशन देवरिया में मिलने पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं 8 आरोपी

इस मामले में पुलिस पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पूरे गिरोह और चोरी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

आर्थिक लाभ के लिए किया गया अपराध

पुलिस जांच में सामने आया है कि बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध संग्रहण और बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इस पूरे अपराध को अंजाम दिया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी, अवैध परिवहन या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खुशखबरी: दुर्ग को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का रास्ता साफ
Next: कोचिंग गया था छात्र, दोस्त से मिलने पहुंचा सुनीति उद्यान, चोर ले उड़े बाइक, FIR

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.