Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Steel Melting Shop 3: सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार परिवार की मौजूदगी में मिला कर्मचारियों को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Steel Melting Shop 3: सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार परिवार की मौजूदगी में मिला कर्मचारियों को

20/12/2024 1 minute read
BSP Steel Melting Shop 3: Employees received Safety Excellence Award in the presence of family

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) बीके बेहेरा ने कार्मिकों को पुरस्कृत किया। परिवार का भी हौसला बढ़ाया।

  • पुरस्कार तीन प्रमुख श्रेणियों-“सुरक्षा सर्वोत्तम”, “सुरक्षा अनमोल” और “सुरक्षा दक्ष” में वितरित किए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) द्वारा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एचआर-एलएंडडी के कोन्फेरेंस हॉल में सम्पन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में 10 PSU, 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाइयों के प्रोडक्ट के स्टॉल, ये है प्लानिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) बीके बेहेरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष व मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP RED में विभागीय पर्यावरण जागरूकता माह, 56 कर्मचारी, 14 ठेका मजदूर सम्मानित

मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने विभाग द्वारा सुरक्षा के प्रति किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को सुरक्षित कार्यशैली अपनाने की प्रेरणा दी। इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री बेहेरा ने सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP की पूर्व कर्मी व पंडवानी गायिका तीजन बाई की आर्थिक हालत नाजुक, CM साय ने भेजा 5 लाख का चेक, मेडिकल टीम तैनात

इस अवसर पर प्रमोद कुमार ने कर्मियों द्वारा सुरक्षित कार्यप्रणाली के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रमोद कुमार ने बड़े ही सरल शब्दों में सुरक्षित एवं उत्कृष्ट कार्य प्रणाली की व्याख्या करते हुए सभी कर्मियों को सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-10 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे DIC, बच्चों से कहा-सोशल मीडिया से रहें दूर

इस समारोह में वर्ष 2023 के एच1/एच2 सुरक्षा आंकड़ों के आधार पर, 56 चुनिंदा ठेका कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार तीन प्रमुख श्रेणियों-“सुरक्षा सर्वोत्तम”, “सुरक्षा अनमोल” और “सुरक्षा दक्ष” में वितरित किए गए। इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त कार्मिकों को उनके परिवारों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में 10 PSU, 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाइयों के प्रोडक्ट के स्टॉल, ये है प्लानिंग

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एसएमएस-3) व विभागीय सुरक्षा अधिकारी पुष्पा एम्ब्रोस, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) टी बैठा, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) संजीब कुमार मिश्रा सहित स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
कर्यक्रम का संचालन उपप्रबंधक (एसएमएस-3) अर्चना अतिका सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एसएमएस-3) कमल किशोर द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP नंदिनी माइंस में मिशन लक्ष्मी शुरू, Breast और Reproductive Organ कैंसर संग इन बीमारियों पर सलाह

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार संयंत्र के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में ठेका कर्मियों द्वारा सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने, सुरक्षा मानदंडों का पालन करने और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सख्त रवैया अपनाने के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान से यह स्पष्ट है कि सुरक्षा केवल एक की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संयंत्र के हर कर्मी की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें: महाकुंभ मेला 2024: ट्रेनों में नहीं है फ्री यात्रा, टिकट लेकर जाइएगा प्रयागराज, वरना बिना टिकट पकड़ेगा रेलवे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rail News: नवा रायपुर में हिंदुस्तान पैट्रोलियम का नया गति शक्ति रेल मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित
Next: मुद्रास्फीति और वेतन वृद्धि के लिए ईपीएस 95 पेंशन को हर 5-10 साल में किया जाए संशोधित

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.