Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने CITU नेता काली सान्याल को दी श्रद्धांजलि, SAIL Pension Scheme में रहा खास योगदान, पढ़ें BWU नेता क्या बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने CITU नेता काली सान्याल को दी श्रद्धांजलि, SAIL Pension Scheme में रहा खास योगदान, पढ़ें BWU नेता क्या बोले…

21/02/2025 1 minute read
BSP Workers Union paid tribute to CITU leader Kali Sanyal, made special contribution in SAIL Pension Scheme

बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शोक सभा का आयोजन। ट्रेड यूनियन नेता काली सान्याल को दी गई श्रद्धांजलि।

  • श्रमिक नेता काली सान्याल के शोक में 2 मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (Steel Workers Federation of India) के सचिव और दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के वरिष्ठ सीटू नेता काली कुमार सान्याल को भिलाई में भी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) (Steel Authority of India Limited – SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता काली सान्याल के निधन पर बीएसपी वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय कार्यालय सेक्टर 7 भिलाई में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: नए Fastag नियम पर National Highway Authority of India ने ये कहा

इस अवसर पर श्रमिक नेता काली सान्याल के द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हकों एवं अधिकारों के लिए किए उनके द्वारा किए गए प्रयासों को याद करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान

शोक सभा में विचार रखते हुए बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि स्वर्गीय काली सान्याल का श्रमिकों के उत्थान में किए गए प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के कर्मचारियों ने एक अपना शुभ चिंतक श्रमिक नेता खो दिया, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले ध्यान दें

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन ने काली सान्याल के ट्रेड यूनियन आंदोलन एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण तथा विस्तार को गहराई पूर्वक बताते हुए कहा कि हमेशा ही उन्होंने श्रमिक हित में कार्य किया, जिसकी वजह से वह श्रमिकों के बीच काफी चर्चित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, डिनर सेट, प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र और मिला मिठाई का कूपन

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेख मेहमूद ने कहा कि काली सान्याल का पूरा जीवन श्रमिकों के हितार्थ समर्पित रहा। काली सान्याल सेल पेंशन, स्टील फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव एवं ऑल ट्रेड यूनियन निर्धारण समिति के सदस्य रहे। उन्होंने सेल पेंशन योजना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

यूनियन के कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह ने विचार रखते हुए कहा कि काली सान्याल जी के जीवन दर्शन से श्रमिक जगत से जुड़े ट्रेड यूनियन नेताओं को सीख मिलती है। प्रबंधन के साथ किस तरह से टेबल टॉक कर उनके हकों और अधिकारों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव टी दिलेश्वर राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन, शेख मेहमूद, सहायक महासचिव विमल कांत पांडे, सचिव मनोज डडसेना, रवि शंकर सिंह, हर्ष भारद्वाज, रामचंद्र साहू आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक देवेंद्र यादव दोपहर 3 बजे के बाद आएंगे जेल से बाहर, रायपुर से भिलाई तक स्वागत की तैयारी
Next: ठेकेदारों ने बीएसपी को फंसाया, कहा-प्रबंधन टेंडर में शामिल करे न्यूनतम वेज, आवास, चिकित्सा को

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.