Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाने की मुहिम, संयुक्त ट्रेड यूनियन प्लांट से टाउनशिप तक करेगा जनसंपर्क, 14 को बड़ा प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाने की मुहिम, संयुक्त ट्रेड यूनियन प्लांट से टाउनशिप तक करेगा जनसंपर्क, 14 को बड़ा प्रदर्शन

Azmat ali 27/06/2026 (Last updated: 27/06/2026) 1 minute read
Campaign to Save Sector 9 Hospital Joint Trade Union Launches Agitation From Plant to Township Major Protest on the 14th

संयुक्त ट्रेड यूनियन इंटक, एटक, ऐक्टू, सीटू, एचएमएस, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक में सोमवार से जनसंपर्क अभियान।

  • 14 जुलाई की शाम 6:00 बजे सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार पर संयुक्त ट्रेड यूनियनों के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन आयोजित है।
  • संयुक्त ट्रेड यूनियन इंटक, एटक, ऐक्टू, सीटू, एचएमएस, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक में सोमवार से जनसंपर्क अभियान।
  • बीएसपी के विभिन्न विभाग, टाउनशिप, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बस्तियों, आम जनता के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल को निजीकरण की दिशा में ले जाने की आशंकाओं के बीच शनिवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन इंटक, एटक, ऐक्टू, सीटू, एचएमएस, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अस्पताल को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। यूनियनों ने स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि लाखों नागरिकों के स्वास्थ्य और जनहित की रक्षा का संघर्ष है।

सोमवार से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से संयंत्र के विभिन्न विभागों, टाउनशिप, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बस्तियों तथा आम जनता के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पर्चे वितरित किए जाएंगे, सभाएं आयोजित होंगी तथा लोगों को अस्पताल के निजीकरण के संभावित दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। यूनियनों ने कहा कि जनता की भागीदारी से ही इस जनसंपत्ति की रक्षा संभव है।

ये खबर भी पढ़ें: 25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट

जनता के स्वास्थ्य पर हमला है अस्पताल के निजीकरण का निर्णय

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल वर्षों से कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता रहा है। यदि इसका संचालन निजी या कॉरपोरेट हाथों में सौंपा गया तो इलाज महंगा होगा, कर्मचारियों और पेंशनरों की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रभावित होगी तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का चरित्र कमजोर पड़ेगा। यूनियनों ने अस्पताल के निजीकरण, लीज अथवा कॉरपोरेट प्रबंधन को सौंपने की किसी भी प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करने का संकल्प दोहराया।

ये खबर भी पढ़ें: क्या उजड़ेगी Bhilai Township? हजारों परिवारों के आशियाने पर खतरा, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी ने नीति आयोग, पीएम से लगाई गुहार, पढ़ें

14 जुलाई को विशाल प्रदर्शन का आह्वान

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जुलाई (मंगलवार) शाम 6:00 बजे सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार पर संयुक्त ट्रेड यूनियनों के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके परिवारों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। यूनियनों ने कहा कि अस्पताल बचाने का यह संघर्ष पूरे भिलाई की अस्मिता और जनस्वास्थ्य की रक्षा का आंदोलन है।

जनता की एकता से ही बचेगी जनसंपत्ति

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे निजीकरण के खिलाफ इस संघर्ष का हिस्सा बनें और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की रक्षा के लिए आगे आएं। बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि जिस प्रकार संयुक्त संघर्ष से पहले ब्लड बैंक को बचाया गया था, उसी प्रकार व्यापक जनएकजुटता से सेक्टर-9 अस्पताल को भी निजीकरण से बचाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL VR Scheme 2026: BSP से इसी महीने में 108 कर्मचारियों-अधिकारियों की वीआर से विदाई, पढ़ें नाम 
Next: SAIL CMD ने झारखंड और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस का लिया जायजा, कार्मिकों संग खेले बैडमिंटन

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.