Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं और नक्सलियों का साथ छोड़ने वालों का केंद्र है DRG, छत्तीसगढ़ में थर्राते हैं नक्सली
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं और नक्सलियों का साथ छोड़ने वालों का केंद्र है DRG, छत्तीसगढ़ में थर्राते हैं नक्सली

26/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-DRG-is-the-center-of-Naxal-affected-area-youth-and-those-who-leave-Naxalites-Naxalites-tremble
  • क्षेत्रीय भाषा को बखूबी जानते हैं। पहाड़ी, नदी और घने जंगल का रास्ता बेहतर तरीके से जानते हैं, जिसकी मदद फोर्स को मिलती है।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada Naxal Attack) में नक्सलियों ने कायराना हरकत का सबूत दिया है। डीआरजी (District Reserve Guard) के 10 जवान व एक ड्राइवर को धमाके से शहीद कर दिया है। छत्तीसगढ़ को जानने और समझने वाले डीआरजी के बारे में बखूबी जानते हैं। वहीं, ऐसे लोग भी हैं, जो District Reserve Guard से वाकिफ नहीं हैं।

Suchnaji.com आपको इसके गठन से लेकर अब तक के योगदान की विस्तृत जानकारी साझा करने जा रहा है। डीआरजी जवानों के शौर्य की गाथा देशभर में प्रसिद्ध है। कोबरा कमांडो भी इनके हौसले की दाद देते हैं। केंद्र सरकार हो या छत्तीसगढ़ सरकार, इन जवानों के हौसले के बल पर नक्सलियों के खात्मे की तरफ से तेजी से बढ़ी है।

आपको जान कर हैरानी होगी कि District Reserve Guard में किसी बाहरी को मौका नहीं दिया जाता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगलों के बीच रहने वाले युवाओं की भर्ती की गई है। साथ ही नक्सलियों के आतंक और क्रूरता का साथ छोड़ने वाले नक्सली मुख्यधारा से जुड़े।

नक्सलियों से नाता तोड़ने के बाद अब वे छत्तीसगढ़ की साख को बनाने और नक्सलियों के खात्मे के लिए District Reserve Guard का हिस्सा बन चुके हैं। अब यही लोग नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अगुवानी करते हैं। क्षेत्रीय भाषा को बखूबी जानते हैं। पहाड़ी, नदी और घने जंगल का रास्ता बेहतर तरीके से जानते हैं, जिसकी मदद फोर्स को मिलती है।

बस्तर का क्षेत्र 40 हजार वर्ग फीट में फैला है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए साल 2008 में डीआरजी का गठन किया गया। कांकेर और नारयणपुर से शुरुआत हुई। 2013 में बीजापुर, 2014 में सुकमा, कोंडागांव, 2016 में दंतेवाडा में डीआरजी जवानों ने मोर्चा संभाला। डीआरजी जवानों के बारे में कहा जाता है कि इनकी चाल चीते की तरह और हौसला बुलंद है। दाहिने हाथ में गोली लगे तो बायें से फायरिंग कर सकते हैं।

बताया जाता है कि गठन के 2015 में 644 नक्सल विरोधी अभियान डीआरजी जवानों ने लगाए। इसके बाद आंकड़ा बढ़ता ही गया। छत्तीसगढ़ में माओवादी विद्रोहियों से निपटने के लिए वर्ष 2007 में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था। नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए स्थानीय आदिवासी लड़कों की भर्ती कर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का गठन किया गया। ये जवान इंसास रायफल और JVPC कार्बाइन चलाने में माहिर होते हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, ड्राइवर संग 11 DRG जवान शहीद, राज्यपाल-सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Next: Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस के कर्मवीरों को मिला शिरोमणि पुरस्कार

Related Stories

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026
Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.