Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, ड्राइवर संग 11 DRG जवान शहीद, राज्यपाल-सीएम ने दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, ड्राइवर संग 11 DRG जवान शहीद, राज्यपाल-सीएम ने दी श्रद्धांजलि

26/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Dantewada-Naxal-Attack-Naxalites-blast-in-Dantewada-Chhattisgarh-11-jawans-along-with-driver-martyred-Governor-and-CM-pay-tribute

सूचनाजी न्यूज, दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada Naxal Attack) में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अरनपुर में आईडी ब्लास्ट किया किया गया है, जिसकी चपेट में आने से 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में 10 डीआरजी (District Reserve Guard) के जवान और एक ड्राइवर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया है। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल से पूरे मामले पर बातचीत की है। हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। घटनास्थल की तस्वीर भी अब सामने आनी शुरू हो गई है। धमाके की वजह से सड़क पर तालाब की तरह बड़ा गड्‌ढा बन गया है।

बुधवार सुबह नक्सलियों के मूवमेंट की खबर मिलने पर जवानों ने घेराबंदी की थी। नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को फिस्फोट करके उड़ा दिया है। इसके बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। तलाशी अभियान के बाद सभी जवान वापस लौट रहे थे, तभी माओवादियों ने आईडी विस्फोट करके जवानों को शहीद कर दिया है।

अरनपुर वही इलाका है जहां दूरदर्शन के कैमरा पर्सन को निशाना बनाया गया था। कई मीडिया कर्मी की जान किसी तरह बचाई जा सकी थी। यह घनघोर नक्सली इलाका है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी के बस्तर से इकलौते विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि फसलों की कटाई होने के बाद नक्सली इस क्षेत्र का फायदा उठाते हैं। दूर तक नजर रखने में मदद मिलती है। इस अवधि में नक्सली हमले ज्यादा होते हैं। अरनपुर छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा से जुड़ता है।

राज्यपाल ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में पुलिस के जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। केन्द्र शासन और राज्य शासन समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है।

सीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल ने नक्सली हमले पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा-इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। देश से नक्सलवाद को खत्म करके मानेंगे। राज्य में नक्सलियों से लड़ाई अंतिम दौर में है, जल्द ही खात्मा हो जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Modernization Expansion: प्रोजेक्ट के नाम पर BSP, BSL, RSP, DSP, ISP, VISL, SELAM में अब नहीं लगेगी करोड़ों की चपत
Next: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं और नक्सलियों का साथ छोड़ने वालों का केंद्र है DRG, छत्तीसगढ़ में थर्राते हैं नक्सली

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.