Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एसएमएस 2 के नियर मिस मामले को लेकर सीटू पहुंचा मुख्य महाप्रबंधक के पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एसएमएस 2 के नियर मिस मामले को लेकर सीटू पहुंचा मुख्य महाप्रबंधक के पास

23/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
CITU-reached-Chief-General-Manager-regarding-SMS-2-near-miss-case

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 19 सितंबर को कनवर्टर शॉप (Converter Shop) में कार्य के दौरान गैस लगने से वहां कार्यरत कर्मी एवं सीटू कार्यकारिणी समिति के साथी श्याम प्रकाश बेहोश हो गए यह पूरा मामला नियर मिस का मामला होने के साथ-साथ दुर्घटना के बाद जो प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी उसका भी घोर उल्लंघन का मामला है जिसने कर्मचारियों की जान को खतरे में डाल दिया। सीटू ने इस पूरे केस का अध्ययन करने के बाद एसएमएस 2 के मुख्य महाप्रबंधक से मिलने के लिए कार्यालय पहुंचे वहां मुख्य महाप्रबंधक के अनुपस्थिति में महाप्रबंधक टी गोविंद से मिलकर पत्र देकर घटना की जांच करने को कहा इस पर महाप्रबंधक ने सकारात्मक कार्यवाही करते हुए तुरंत जांच कर उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

यह घटना हुई थी 19 सितंबर को

दिनांक 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे श्याम प्रकाश (मेकेनिकल) कनवर्टर शॉप (Converter Shop) में बूस्टर फैन नम्बर 2, इनलेट टैम्पर में ड्यूटी के दौरान विषैले गैस से प्रभावित होकर मूर्छित हो गये थे।इस दौरान वहां मौजूद अन्य साथियों ने उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट न ले जाकर ड्यूटी समाप्त होने अर्थात 5.30 बजे के बाद उनके घर छोड़ने चले गए।परिवार के सदस्यों द्वारा नाराजगी व्यक्त करने एवं यह पूछे जाने के बाद कि यदि कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदारी लेता,तब उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल कैज्युल्टी ले जाया गया, जहां आब्जर्वेशन में रखने के पश्चात रात्रि 8.30 बजे छुट्टी दे दी गई। इस बीच श्याम प्रकाश की बेहोशी पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी। इस घटना के सम्बन्ध में इंज्यूरी फार्म भी नहीं भरा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

सुरक्षा मानकों का हुआ है उल्लंघन

चर्चा के दौरान यह बात भी स्पष्ट हुई की इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च प्रबंधन को नहीं दी गई थी इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि विभागीय प्रबंधन, हादसे को छुपा कर लीपापोती करने की कोशिश कर रहा था। जिससे बड़ी घटना हो सकती थी एवं उक्त साथी की जान खतरे में भी पड़ सकती थी

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

अधिशासी निदेशक संकार्य एवं डयरेक्टर (स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) को भी दिया पत्र

विभाग प्रमुख के नाम से दिए हुए पत्र की प्रतिलिपि को अधिशासी निदेशक संकार्य एवं डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को मेल के माध्यम से भेजा गया सीटू हमेशा दुर्घटनाओं की गहराई से जांच कर उस रिपोर्ट के सार्वजनिक करने का पक्षधर रहा है क्योंकि सीटू का मानना है कि जांच के पश्चात रिपोर्ट सार्वजनिक कर सभी को यह संदेश देना होता है कि यह दुर्घटना घटी है अथवा यह नियर मिस की घटना हुई है जिसके अमुख कारण है एवं यह घटना दोबारा से ना घटे इसकी उचित व्यवस्था की जाए

जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी
महासचिव CITU

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: J&K Assembly Election : जम्मू-कश्मीर में धुर विरोधी PDP और BJP ने किया था गठबंधन, बनाई थी सरकार
Next: कहीं आपके भी PF अकाउंट में ये गलतियां तो नहीं ? आज ही ऐसे करें सुधार, नहीं तो डूब जाएगा सारा पैसा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.