Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM बघेल ने लिखी PM को चिट्‌ठी: कैंसिल होती ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से एक्सप्रेस का किराया वसूली का सुनाया दुखड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

CM बघेल ने लिखी PM को चिट्‌ठी: कैंसिल होती ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से एक्सप्रेस का किराया वसूली का सुनाया दुखड़ा

03/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CM-Baghel-wrote-a-letter-to-PM-Trains-being-canceled-complaint-about-recovery-of-express-fare-from-passengers-of-passenger-trains
  • रेलों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किये जाने से आम जनता हलाकान।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कराया अवगत।
  • पत्र में लिखा, रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जा रहा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। ट्रेनों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किये जाने और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train)  का किराया लिये जाने जैसी दिक्कतों से आम जनता को हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

 ये खबर भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारी प्रवचन: डीप साइलेंस में एकाग्रता की शक्ति, एक्सपेरिमेंट करने से डेवलप होती है साइंस

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) से गुजरने वाली अनेक लम्बी दूरी की ट्रेनों तथा स्थानीय यात्री ट्रेनों को विगत लम्बी अवधि से बिना किसी पूर्व सूचना एवं औचित्य पूर्ण कारण के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। शेष ट्रेनों के भी अत्यधिक विलम्ब से चलने के कारण राज्य के लाखों ट्रेन यात्रियों के मन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: कसौंधन वैश्य समाज: जंबो कार्यकारिणी गठित, सुनील गुप्ता बने अध्यक्ष और महिला समाज संभालेंगी नीतू गुप्ता

रेलवे प्रशासन (Railway Administration) एवं केन्द्र सरकार से अनेक बार अनुरोध करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। व्यापक जनहित के इस विषय पर केन्द्र सरकार की उदासीनता से जनमानस अत्यधिक उद्वेलित है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेल के अधिकारी ने फर्जी यात्रा बिल से लिया पैसा, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

उन्होंने लिखा कि यात्री ट्रेनों के अव्यवस्थित संचालन का मुख्य कारण राज्य के खनिजों की अन्य राज्यों को ले जाने वाली माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होना तथा परिचालन में उन्हें यात्री ट्रेनों की तुलना में प्राथमिकता दिया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें: रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट, सीएम ने थपथपाई पीठ

यात्रियों के असंतोष का एक अन्य कारण यह भी है कि रेलवे (Railway) द्वारा पैसेंजर ट्रेनों (Passenger Train) के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) का किराया वसूला जा रहा है। यात्री ट्रेनों के परिचालन में ऐसी अव्यवस्था तथा अराजकता देश के अन्य किसी प्रदेश में नहीं है। प्रदेश के इतने गंभीर मामले का इसने समय से हल नहीं निकलने से राज्य की जनता में आक्रोश एवं असंतोष बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Big News: एफोर्डेबिलिटी क्लाज़ का अड़ंगा, इसलिए बकाया एरियर देने से भाग रहा प्रबंधन, पढ़िए तपन सेन का इंटरव्यू

भूपेश बघेल (bhupesh Baghel) ने प्रधानमंत्री (Prime Minister) से अनुरोध किया है कि राज्य की जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना किसी और विलम्ब के सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन पूर्ववत आरंभ करने तथा ट्रेनों की घंटों लेट लतीफी पर रोक लगाने हेतु रेलवे मंत्रालय को आवश्यक निर्देश प्रदान किया जाए, जिससे कि जनता के व्यापक असंतोष एवं आन्दोलन को समाप्त किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव की कमान संभालने को पुलिस तैयार, वरिष्ठ पुलिस अफसरों को मिला मंत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC नगरनार स्टील प्लांट राष्ट्र को सपर्मित, 50 हजार रोजगार का दावा, PM मोदी तंज कस गए राज्य सरकार पर
Next: SAIL Bonus: राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने बनाई Human Chain, पढ़िए सेल की रिपोर्ट और मांग

Related Stories

Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.