Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट में ठेका कर्मी की मौत, GM समेत 2 अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट में ठेका कर्मी की मौत, GM समेत 2 अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें नाम

Azmat ali 02/05/2026 (Last updated: 02/05/2026) 1 minute read
Contract Worker Dies at Rourkela Steel Plant GM and Two other Officers Suspended

RSP NEWS: ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश स्वैन (54 वर्ष) के रूप में हुई है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल आरएसपी में शनिवार को एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई है। हादसे से भड़के डायरेक्टर इंचार्ज ने जीएम समेत 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जीएम जी. श्रीनिवास राव और असिस्टेंट मैनेजर सत्यनाराण बहरा को सस्पेंड किया गया है। सेफ्टी को लेकर उच्च प्रबंधन सख्त रुख अपनाए हुए है। किसी तरह की कोई भी कोताही को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही जाती रही है।

Steel Authority of India Limited के Rourkela Steel Plant में शनिवार को एक ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश स्वैन (54 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एम/एस प्रधान एंटरप्राइजेज के माध्यम से कैल्सिनिंग प्लांट-2 में कार्यरत थे। हादसे की खबर लगते ही डीआइसी, ईडी स्तर के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे का कारण जानने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे प्रकाश स्वैन को प्लांट परिसर में अचेत अवस्था में पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें Ispat General Hospital रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था, जिसके कारण मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

प्राथमिक जांच के आधार पर प्रबंधन ने दो अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आरएसपी के निदेशक-प्रभारी आलोक वर्मा ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है और प्रबंधन मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

वहीं, यूनियन नेताओं ने कहा-CP 2 विभाग में काम करते समय प्रकाश स्वाइन ऊंचाई से गिरे, जिससे मौत हो गई। मृतक को एक बेटी। परिवार को रोजगार देने के लिए प्रबंधन तैयार है। परिवार को बीमा का 10 लाख, ESI का सभी लाभ आश्रित परिवार को मिलेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: कर्मचारी से जूनियर मैनेजर बनने का ख्वाब चकनाचूर होगा ग्रेडिंग से, खतरनाक दांव
Next: गांधी जी से टकराकर भी अछूतों का अलग देश क्यों नहीं बनवाए बाबा साहब अंबेडकर, रुला रही BSP के डॉ. उदय की बॉलीवुड मूवी रमाई, OTT पर जल्द

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.