Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • महंगाई भत्ता ताज़ा खबर: DA 0.5% बढ़ने से SAIL के GM की 1000, कर्मचारियों की 467 रुपए तक बढ़ी सैलरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महंगाई भत्ता ताज़ा खबर: DA 0.5% बढ़ने से SAIL के GM की 1000, कर्मचारियों की 467 रुपए तक बढ़ी सैलरी

12/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Dearness-Allowance-Latest-News-Due-to-0.5_-DA-increase-SAIL-GMs-salary-increased-by-Rs-1000-employees-salary-increased-by-Rs-467
  • सेल (SAIL) के बीएसपी (BSP) के जीएम का बेसिक करीब 2 लाख रुपए तक।
  • इस आधार पर गणना की जाए तो डीए बढ़ने से 1 हजार रुपए सैलरी बढ़ जाएगी।
  • एस-3 ग्रेड के कर्मी को अब कुल 15089 रुपए मिलेगा अर्थात 168 रुपए का लाभ होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों (Central Employee and Officers) के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 0.5% की वृद्धि की गई है। आधे प्रतिशत का इजाफा रुपयों में कितनी छलांग लगा रहा है, इसकी पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी में क्या बदलाव आया है। आइए, केस के हिसाब से समझते हैं। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के एक जनरल मैनेजर की सैलरी पर एक सीधेतौर पर करीब 1000 रुपए का इजाफा हो रहा है। सेल (SAIL) के बीएसपी (BSP) के जीएम का बेसिक करीब 2 लाख रुपए बताया जा रहा है। इस आधार पर गणना की जाएगी तो डीए बढ़ने से 1 हजार रुपए सैलरी बढ़ जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट की कैंटीन में गिरा कर्मचारी, मचा हड़कंप, पिछले दिनों रेस्ट रूम में मिल चुकी है लाश

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी

S3 ग्रेड में कार्यरत कर्मी को 168 रुपए का लाभ

बीएसपी कर्मचारियों (BSP Employees) से बातचीत के आधार पर यह बात सामने आई कि S3 ग्रेड में कार्यरत एक कर्मी का मूल वेतन करीब 33681 रुपए है, उसे इस माह तक महंगाई भत्ता 14221 रुपए मिल रहा था। बढ़े हुए दर पर अब 15089 रुपए मिलेगा अर्थात 168 रुपए का लाभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें बधाई हो…ईपीएस 95 हायर पेंशन यहां चालू, 18 लाख मिला एरियर

एस-5 व एस-9 ग्रेड का जानिए महंगाई भत्ता

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में कार्यरत S5 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 34707 रुपए है। पिछले डीए के अनुसार उसे 15375 रुपए मिल रहा था। अब जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 0.5% की वृद्धि के बाद इस कर्मचारी को 15549 रुपए मिलेगा। इस तरह 174 रुपए का लाभ होगा।

S-9 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 65547 रुपए है, उसे महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 29037 रुपए मिल रहा था अब 29365 रुपए मिलेगा। इस तरह 328 रुपए का लाभ होगा

ये खबर भी पढ़ें Job Alert 2024: Indian Air Force में जुड़ने का शानदार मौका, 2500 पोस्ट, तगड़ी Salary, ऐसे करें Apply

एस-10 और एस-11 ग्रेड की बढ़ेगी इतनी सैलरी

S-10 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 76048 रुपए है, उसे महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 33689 रुपए मिल रहा था। अब 34070 रुपए मिलेगा। इस बार 381 का लाभ होगा।

S-11 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 93570 रुपए है, उसे महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 41452 रुपए मिल रहा था। अब 41919 रुपए मिलेगा अर्थात 467 रुपए का लाभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें Job Alert 2024: Indian Air Force में जुड़ने का शानदार मौका, 2500 पोस्ट, तगड़ी Salary, ऐसे करें Apply

महंगाई भत्ता निकालने का फॉर्मूला

अपने मूल वेतन का 44.8% निकालिए, जो राशि प्राप्त होगी। वही आपका महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) होगा। मूल वेतन को 44.8% से गुणा कीजिए एवं प्राप्त राशि को 100 से भाग दीजिए, जो भी राशि प्राप्त होगी। वही अगले 3 महीने के लिए आपका महंगाई भत्ता होगा।

ये खबर भी पढ़ें निजीकरण से बचाने का एकमात्र रास्ता SAIL में FSNL का विलय, SEFI ने झोंकी ताकत

महंगाई भत्ते से जुड़े ये तथ्य जानना जरूरी

कुल महंगाई भत्ता (जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तिमाही में) -44.8%। पिछला महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) (अप्रैल से जुन 24) 44.3% था। महंगाई भत्ता में इस बार वृद्धि = 0.5% की गई है। इसलिए कुल महंगाई भत्ता-44.8% हो गई। लेबर ब्यूरो द्वारा जारी AICPIN के आंकड़े के अनुसार (मार्च 2024)- 138.9 =400। अप्रैल 2024- 139.4 =401 और मई 2024 139.9-403 था। एक जुलाई से महंगाई भत्ता प्रभावी है।

ये खबर भी पढ़ें SAIL EO परीक्षा की पात्रता के लिए डिप्लोमा इंजीनियर को लग रहे 16 साल, न्याय कीजिए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RINL में HD Kumar Swami बोले-नहीं होने देंगे Privatization और प्लांट बंद, PM Modi से करेंगे SAIL में मर्ज करने की बात
Next: Sunita Williams: अंतरिक्ष में अटकी सुनीता विलियम्स का आया स्टेटमेंट, धरती पर रिटर्न होने को लेकर कह दी बड़ी बात

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.