Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Workers Union ने कर्मचारियों की समस्याओं, कैंटीन और वेलफेयर का खोला पिटारा, भावी ईडी वर्क्स ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Workers Union ने कर्मचारियों की समस्याओं, कैंटीन और वेलफेयर का खोला पिटारा, भावी ईडी वर्क्स ने ये कहा…

01/12/2024 1 minute read
Discussed-with-BSP-Workers-Union-ED-operation-on-the-problems-of-employees_-canteen-and-welfare

बीडब्ल्यूयू पदाधिकारियों ने राकेश कुमार से मिलकर कर्मियों के वेलफेयर और सुरक्षा को लेकर की चर्चा। प्रबंधन ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि शिफ्ट ड्यूटी में काम करने के कारण अधिकांश कर्मचारी ब्लड प्रेशर और शुगर जैसे बिमारियों से ग्रसित हैं, प्रबंधन खास ध्यान दे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में भावी ईडी वर्क्स और वर्तमान ईडी ऑपरेशन राकेश कुमार से सौजन्य भेंट की। सभी बीडब्लूयू पदाधिकारियों ने उन्हें पद्दोन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने ईडी ऑपरेशन राकेश कुमार को बधाईयाँ देते हुए बीएसपी कर्मचारियों के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। प्लांट में कर्मचारियों के लिए गंदगी और अव्यवस्था से भरा हुआ बेकार खाने वाले कैंटीनों की शिकायत की। कैंटीन व्यवस्था में सुधार की मांग की।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि शिफ्ट ड्यूटी में काम करने के कारण अधिकांश कर्मचारी ब्लड प्रेशर और शुगर जैसे बिमारियों से ग्रसित है। ऐसे में भी उन्हें कैंटीन में हेल्दी और हायजिनिक तरीके से पका हुआ खाना नहीं मिलता। कैंटीन में खराब क्वालिटी का तेल और नियमित साफ सफाई भी नहीं होती।

कई बार कैंटीनों में मवेशियों को विचरण करते हुए पाया गया है। नाश्ते और खाने में कीड़े मकोड़े भी मिले है, जिसकी शिकायत बारंबार हुई, पर ना कैंटीन संचालकों पर कोई कार्यवाही हुई। और ना ही व्यवस्था में तिनका भर कोई सुधार हुआ। बीएसपी कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य और पोषण के सुव्यवस्थित और स्वादिष्ट हायजिनिक खाने की व्यवस्था की मांग की।

बीडब्लूयू पदाधिकारियों ने बीएसपी प्लांट में गंदे और टूटे-फुटे टायलेट की भी शिकायत की। बहुत सारे कार्यक्षेत्र में टायलेट भी नहीं है। ऐसी जगहों पर महिला कर्मचारियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूरे प्लांट में हर विभाग के अधिकारियों के आफिस बिल्डिंग्स में ही अच्छे टायलेट मिलते हैं। बीएसपी कर्मचारियों के लिए नियमित साफ सफाई वाले साफ सुथरे टायलेट की मांग की गई।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने बीएसपी कर्मियों के लिए सुव्यवस्थित रेस्ट रूम की मांग की। प्लांट में धूल, धुआं, तेज आवाज और गर्मी में काम करने के बाद बीएसपी कर्मचारियों को फ्रेश होने के लिए आरामदायक रेस्ट रूम की आवश्यकता होती है। लेकिन बीएसपी प्लांट में रेस्ट रूम बदहाल स्थिति में है, जिनकी शिकायत करने पर भी कोई सुधार नहीं होता।

इसके अलावा बीएसपी वर्कर्स यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की सेफ्टी से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए प्लांट में सुरक्षित कार्यक्षेत्र निर्मित करने की बात कही। प्लांट में नियमित कर्मचारियों के ऊपर सुरक्षा को ताक पर रखकर उत्पादन करने के लिए दबाव बनाया जाता है।

इसके अलावा ठेका श्रमिकों को भी बिना ट्रेनिंग के काम पर रखा जाता है। प्लांट में अधिकांश ठेका बाहरी ठेकेदार के पास है, जो प्लांट में बाहर से अकुशल और अप्रशिक्षित श्रमिकों को लाकर यहाँ काम करवातें है, जो दुर्घटना को जन्म देता है।

भावी ईडी वर्क्स ने बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करे उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता कर्मचारियों का वेलफेयर कैंटीन टॉयलेट रेस्ट रूम जैसे सुविधाओं को सुव्यवस्थित कर कर्मियों को कार्य स्थल में स्वस्थ माहौल देना ही होगा।

यूनियन प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, शिव बहादुर सिंह, दिलेश्वर राव, अमित बर्मन, प्रदीप सिंह, मनोज डडसेना, विमल कांत पांडे, एस गिरीश, संदीप सिंह, लुमेश कुमार, राजकुमार सिंह, धनंजय गिरी, कृष्णा मूर्ति, सुजीत सोनी, रवींद्र सिंह, अजय तोमरिया, कुंटे लाल साहू आदि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CITU बोला-इतना सन्नाटा क्यों है भाई, खींचतान छोड़िए, एरियर्स के लिए मिलकर लड़िए…
Next: EPFO Central Board of Trustees: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़े फैसले, पढ़िए CBT बैठक का डिटेल

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.