Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO Central Board of Trustees: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़े फैसले, पढ़िए CBT बैठक का डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO Central Board of Trustees: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़े फैसले, पढ़िए CBT बैठक का डिटेल

01/12/2024 1 minute read
EPFO-Central-Board-of-Trustees-Big-decisions-for-employees-and-pensioners_-read-details-of-CBT-meeti

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने स्वस्थ निवेश कोष प्रबंधन ब्याज गणना से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए,नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए ये कदम उठाया।

  • डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफओ केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 236वीं बैठक की अध्यक्षता की

  • केंद्रीय न्यासी बोर्ड नेसार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों द्वारा प्रायोजित अवसंरचना निवेश ट्रस्ट-इनविट्स/रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट्स -आरईआईटी द्वारा जारी इकाइयों में निवेश के दिशानिर्देशों को मंजूरी दी।

  • केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने केंद्र सरकार को ईपीएफओ एमनेस्टी योजना 2024 की सिफारिश की।

  • कर्मचारी डिपॉजिट लिकंड स्कीम नियम पुस्तिका और पेंशन नियम पुस्तिका को भी न्यासी बोर्ड ने अनुमोदित किया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की236 वीं बैठक की अध्यक्षता की।

इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री तथा सीबीटी, ईपीएफओ की उपाध्यक्ष  शोभा करंदलाजे, श्रम एवं रोजगार सचिव तथा सीबीटी, ईपीएफओ की सह-उपाध्यक्ष सुमिता डावरा तथा केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति भी उपस्थित थे।

बैठक में केंद्रीय न्यासी बोर्ड -सीबीटी की पिछली बैठक के बाद से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन -ईपीएफओ द्वारा की गई प्रमुख पहल की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि कर्मचारियों की स्वतः क्लेम सेटलमेंट सुविधा सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिसे आवास, विवाह और शिक्षा के लिए अग्रिम राशि के तौर पर भी लागू किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: अगर ये मांग होती रही तो कइयों को न्यूनतम पेंशन 1000 भी नहीं मिल सकती

इस वित्तीय वर्ष में 1.15 करोड़ दावों का स्वतः सेटलमेंट विधि से निपटान किया गया है। केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने इस तथ्य की सराहना की कि नवंबर 2024 में राशि अस्वीकृति अनुपात घटकर 14 प्रतिशत रह गया है।

वित्त वर्ष 2023-24 में ईपीएफओ ने 1.82 लाख करोड़ रुपये की राशि के 4.45 करोड़ दावे का निपटान किया था जबकि वर्तमान वित्त वर्ष में 1.57 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 3.83 करोड़ क्लेम का निपटारा किया जा चुका है।

ईपीएफओकी सूचना प्रोद्योगिकी आधुनिकीकरण परियोजना सीआईटीईएस-के तहत परियोजना के कार्यान्वयन के साथ हीईपीएफओ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को समुन्नत बनाया जारहा है। परियोजना 2.01 के तहत नई संचालन प्रणालीलागू की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भविष्य निधि में जमा रकम, 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन और पेंशनभोगियों का टेंशन

इससे दावे निपटान की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। नया सॉफ्टवेयर मॉड्यूल यूनिवर्सल अकाउंट नंबरआधारित लेखा-जोखा को सक्षम बनाएगा, जिसमें एक सदस्य-एक खाता प्रणाली होगीऔर दावा निपटान में सदस्यों की परेशानी कम होगी।

सुधार एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए न्यासी बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

सदस्यों के लाभ हेतु निर्णय:

सीबीटी ने ईपीएफ योजना, 1952 के अनुच्छेद60(2)(बी) में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी जिसमें अबनिपटान की तारीख तक सदस्यों को ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इससे सदस्यों को वित्तीय लाभ होगा और शिकायतें कम होंगी।मौजूदा प्रावधानों के अनुसारमहीने की 24 तारीख तक निपटाए गए दावे के लिएब्याज का भुगतान केवल पिछले महीने के अंत तक होता था।

ये खबर भी पढ़ें: सरकार को यकीन नहीं ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के परिवार घोर गरीबी में जी रहे, अब ये जवाबी कार्रवाई

सदस्यों को ब्याज हानि से बचाने के लिए अब तकब्याज रहित दावों को 25 तारीख से लेकर प्रत्येक महीने के अंत तक संसाधित नहीं किया जाता था। नये निर्णय के बादइन दावों को पूरे महीने संसाधित किया जाएगाजिससे लंबित मामलों में कमी आएगी औरसमय पर निपटान होगा। यह कुशल, पारदर्शी और सदस्य-केंद्रित सेवा प्रदान करने की ईपीएफओ की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड को अवगत कराया गया कि केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) का पहला मार्गदर्शी चरण अक्टूबर, 2024 में करनाल, जम्मू और श्रीनगर में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब इसका दूसरा चरण नवंबर, 2024 में 20 अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालयों में आरंभ किए गए है,जिसमें 8.3 लाख पेंशनभोगियों को 195 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

ईपीएफओ की आईटी आधुनिकीकरण परियोजना, सीआईटीईएस 2.01 में केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान प्रणाली कार्यान्वित किया जाना हैजिसकी लक्षित परिचालन तिथि 1 जनवरी 2025 है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 78 लाख से अधिक पेंशन योजना धारको को लाभ होगा।

पेंशनभोगी इस के जरिए देश में किसी भी बैंक और किसी भी शाखा से अपनी पेंशन ले सकेंगे। इससे दावा प्रक्रिया में तेजी आएगी और सत्यापन आदि के लिए बैंक जाने की आवश्यकता समाप्त होगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर EPFO का आया सीधा जवाब

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने 28.04.2021 के सामान्य वैधानिक नियम 299(ई) के माध्यम से कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना लाभों का विस्तार 28.04.2024 से पूर्वव्यापी प्रभाव से अनुमोदित कर दिया। इससे कर्मचारियों को न्यूनतम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा।

कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्यों को निर्बाध लाभ सुनिश्चित कराने के लिए 6,385.74 करोड़ रुपये के अधिशेष वाले बीमांकिक मूल्यांकन समर्थित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

बोर्ड ने वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 71 वीं वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी दीऔर केंद्र सरकार के माध्यम से संसद के समक्ष प्रस्तुत करने की सिफारिश की।

ये खबर भी पढ़ें: 25 लाख रिश्वत लेने पर East Coast Railway Visakhapatnam के DRM को CBI ने किया गिरफ्तार, 87 लाख कैश, 72 लाख के आभूषण बरामद

नियोक्ता केन्द्रित:

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने कर्मचारी भविष्य निधि अंशदान के केंद्रीकृत संग्रह के लिए बैंकों के मानदंडों को सरल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें भारतीय रिर्जव बैंक के साथ सूचीबद्ध सभी बैंक शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, न्यासी बोर्ड ने अन्य अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के पैनल को भी मंजूरी दी जो रिर्जव बैंक के एजेंसी बैंक नहीं हैं, लेकिन उनका कुल भविष्य निधि संग्रह न्यूनतम 0.2 प्रतिशतहै।

इस मानदंड को पहले के 0.5 प्रतिशत से शिथिल बनाया गया है। यह पहल व्यापार और सेवा प्रदान करने दोनो में सुगमता बढ़ाएगी। सूचीबद्ध बैंकों द्वाराकर्मचारी भविष्य निधि संगठन को टी +1 आधार पर संग्रह प्राप्त होते हैं, जबकि एग्रीगेटर मोड के माध्यम से संग्रह टी +2 आधार पर प्राप्त होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगी गिना रहे EPS 95 National Agitation Committee की असफलता के कारण, आप कितने सहमत

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने केंद्र सरकार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठनआम माफी योजना 2024 की सिफारिश की जिसकाउद्देश्य नियोक्ताओं को दंड या कानूनी परिणामके बिना स्वेच्छा से पिछले गैर-अनुपालित या अल्प-अनुपालनका खुलासा करने और उसे सुधारने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसमें नियोक्ताओं की ओर से एक सरल ऑनलाइन घोषणा ही पर्याप्त होगी।

स्वैच्छिक अनुपालन के लिए सीमित अवधि प्रदान करने कीइस योजना का उद्देश्य अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ पहुंचाना, नियोक्ताओं के साथ विश्वास बढ़ाना और कार्यबल में औपचारिकता को बढ़ावा देना है। इस योजना का केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Pension Fund Regulatory और विकास प्राधिकरण की ताजा खबर

आम माफी योजना, रोजगार बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में नौकरियों के औपचारिककरण को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित प्रोत्साहन योजना के कार्यान्वयन का समर्थन करेगी। माना जा रहा है कि कई छोटे प्रतिष्ठान रोजगार संबद्ध प्रोत्साहन -ईएलआई योजना के तहत लाभ उठाना चाहते हैलेकिन ईपीएफओ में नामांकन करने में चिंतित रहते हैं। यह माफी योजना ऐसे नियोक्ताओं को बिना किसी भय या अतिरिक्त वित्तीय बोझ के नामांकन कराने का विश्वास देगी।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21 हजार को लेकर बड़ा दावा

सदस्यों को बेहतर रिटर्न देने के लिए कोष का विवेकपूर्ण निवेश:

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना के ब्याज खातेके आय अर्जन हेतु केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों -सीपीएसई और भारत 22 में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड-र्ईटीएफ निवेश के मोचन नीति को मंजूरी दे दी। नीति में न्यूनतम पांच वर्ष की होल्डिंग, सरकारी प्रतिभूतियों से अधिक रिटर्न और सीपीएसई और भारत 22 सूचकांकों से ऊपर प्रदर्शित करना अनिवार्य बनाया गया है।

सीबीटी ने सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) प्रायोजित अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट्स)/रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट्स (आरईआईटी) द्वारा जारी इकाइयों में निवेश के दिशानिर्देशों को मंजूरी दीजो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा विनियमित हैं और निवेश के पैटर्न की श्रेणी वी (बी) और वी (डी) के अंतर्गत आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: 2014 से पहले रिटायर कर्मचारियों की बदकिस्मती, EPFO और FCI दोनों जिम्मेदार

ईपीएफओ स्थापना/मानव संसाधन मामले:

10 फरवरी, 2024 को आयोजित केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 235वीं बैठक के कार्यवृत्त भी बोर्ड की पुष्टि हेतु रखे गए। इसके अलावान्यासी बोर्ड की उप-समितियों (i) वित्त एवं लेखा परीक्षा समिति (ii) निवेश समिति (ii) पेंशन एवं कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना कार्यान्वयन समिति और (iv) छूट प्राप्त प्रतिष्ठान समिति की बैठकों के कार्यवृत्त भी सूचना के लिए बोर्ड के समक्ष रखे गए।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: 2014 से पहले रिटायर कर्मचारियों की बदकिस्मती, EPFO और FCI दोनों जिम्मेदार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अनुकंपा नियुक्ति की नीति 2024 को भी न्यासी बोर्ड द्वारा मंजूरी दी गई है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंड और स्वीकार्यता कीन्यूनतम अर्हता में ढील दी गई है। इससे भविष्य निधि संगठन के कई कर्मचारियों के आश्रितों और बच्चों को राहत मिलेगीजिनकी सेवा के दौरान मृत्यु हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: 49 हजार ईपीएस पेंशनभोगियों को मिली 11 करोड़ पेंशन, मंत्री ने की ये घोषणा

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने सामाजिक सुरक्षा सहायकों (एसएसए) को संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एमएसीपी) योजना के अनुदान से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। यह उचित और समयबद्ध तौर पर सेवा में प्रगति के अवसर प्रदान करता है।इससे संगठन की समग्र प्रशासनिक दक्षता सुदृढ़ होगी। इस निर्णय से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 2350 से अधिक एसएसए को लाभ मिलेगा।

कर्मचारी डिपॉजिट लिकंड स्कीम नियम पुस्तिका और पेंशन नियम पुस्तिका को भी न्यासी बोर्ड ने अनुमोदित किया।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान से जुड़ा बड़ा अपडेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Workers Union ने कर्मचारियों की समस्याओं, कैंटीन और वेलफेयर का खोला पिटारा, भावी ईडी वर्क्स ने ये कहा…
Next: Bokaro Steel Plant: स्टील चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज़, इन टीमों को मिली जीत

Related Stories

Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.