Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ में सिर्फ BSP कर्मचारी के खाते में आई बढ़ी EPS 95 हायर पेंशन, बाकी इंतजार में
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में सिर्फ BSP कर्मचारी के खाते में आई बढ़ी EPS 95 हायर पेंशन, बाकी इंतजार में

07/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-Higher-pension-increased-in-the-account-of-only-BSP-employee-in-Chhattisgarh-rest-waiting
  • सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद ईपीएस 95 हायर पेंशन का रास्ता साफ हुआ था।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  (Employees Provident Fund Organisation) से एक बड़ी खबर है। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) का भुगतान होना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में पहला केस अब सबके सामने है। कर्मचारी के खाते में हायर पेंशन की रकम आ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट को मिली 65वीं रिफ्रैक्टरी संचालन समिति बैठक की मेजबानी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हायर पेंशन का पहला भुगतान भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी के खाते में किया गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के कैंटीन कर्मचारी अप्पा राव पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें रायपुर ईपीएफओ की ओर से पेंशन दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट को मिली 65वीं रिफ्रैक्टरी संचालन समिति बैठक की मेजबानी

पेंशन भुगतान के बाबत ईपीएफओ की ओर से आधिकारिक पत्र 26 फरवरी को जारी किया गया था। 1 मार्च को खाते में बढ़ी हुई पेंशन भी आ गई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद ईपीएस 95 हायर पेंशन का रास्ता साफ हुआ था। अब बढ़ी हुई पेंशन का पैसा खाते में आना शुरू हो गया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र की कैंटीन में कार्यरत अप्पा राव का सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद नया पीपीओ आर्डर रायपुर EPFO कार्यालय से 26 फरवरी 2024 को दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में हादसा, हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, बिजली के पोल से टकराया हाइवा, सेक्टर 5 में अंधेरा

पुरानी पेंशन थी 1872 रुपए, अब आई 4122 रुपए

इंटक के पूर्व नेता राजेंद्र पिल्लै के मुताबिक अप्पा राव को बढ़ी हुई पेंशन मिल गई है। इसकी पुष्टि अप्पा राव ने खुद की है। रायपुर ईपीएफओ कार्याल ये सिर्फ इन्हीं की पेंशन चालू हुई है। बाकी लोगों का इंतजार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL कर्मचारियों को हर महीने 1 हजार से ज्यादा का नुकसान, Bhilai BMS 6 को घेरेगी बोरिया गेट

26 फरवरी को ईपीएफओ ने ऑर्डर लेटर जारी कर दिया है। पुरानी पेंशन के रूप में इन्हें 1872 रुपए मिलती थी। नई पेंशन फरवरी में बन गई है, जो 4122 रुपए है। लेंथ आफ सर्विस 10 साल ही थी।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी ने अब कही बड़ी बात, पढ़िए डिटेल

एरियर कब मिलेगा, स्पष्ट नहीं

बताया जा रहा है कि अप्पा राव एस-1 में ज्वाइन किए थे। एस-3 में रिटायर हो रहे। 2 लाख रुपए जमा करना पड़ा था। करीब 80 हजार रुपए एरियर बना है। 1 मार्च को बढ़ा हुआ हायर पेंशन मिल गया। अप्रैल 2024 में रिटायर होंगे। बता दें कि 58 साल में ही पेंशन शुरू हो जाती है। वहीं, एरियर भुगतान को लेकर अब तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी का एक्शन: टाउनशिप की सड़कों पर जहां कब्जेदार लगाते हैं ठेला, वहीं, खुदाई शुरू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन की गुटबाजी में उलझा डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण
Next: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन के कार्मिक शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.