Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की पहली बरसी, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की पहली बरसी, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार

Azmat ali 01/07/2025 1 minute read
First anniversary of biometric attendance system in Bhilai Steel Plant, comments on social media

बायोमेट्रिक सिस्टम को अपने रहमों करम पर छोड़ दिया है और कर्मी मजबूरी से ही सही, कोसते हुए इसे अपना लिए हैं।

  • ऐसे सिस्टम को लगाने की ऊपर में जांच होनी चाहिए। यदि जांच हुई तो कई अधिकारी इसके लपेटे में भी आ सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 1 जुलाई 2024 को भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) जिन तर्कों के साथ बायोमैट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (Biometric Attendance Management System) को लाया था, उसका 1 साल पूरा हो यगा। लोग इसे बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की पहले बरसी के रूप मना रहे हैं। एक-दूसरे को मैसेज भेज रहे हैं और कह रहे हैं कि 1 साल बीत जाने के बाद भी इस सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया जा सका। कहे तो ज्यादा बेहतर होगा कि प्रबंधन अपने द्वारा थोपे गए इस सिस्टम को अपने रहमों करम पर छोड़ दिया है और कर्मी मजबूरी से ही सही, कोसते हुए इस सिस्टम को अपना लिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

आज भी काम नहीं कर रहा है यह सिस्टम

बीएसपी के कर्मचारी बताते हैं कि 1 जून से 30 जून तक ड्यूटी करने के बाद 1 जुलाई को अपनी हाजिरी देखने के लिए जब इस सिस्टम को खोलने की कोशिश की गई तो माथा पकड़कर लोग बैठ गए। चकरी घूमना दूर बार-बार यही लिख कर आ रहा था कि इस सिस्टम के साथ कनेक्ट नहीं हो पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

यूनियनों और कर्मियों ने कई बार अपनी शिकायत दर्ज कराई, बल्कि हर दूसरे दिन बायोमेट्रिक को लेकर कुछ ना कुछ शिकायत रहती है। कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा, किंतु प्रबंधन या मानकर चल रही है कि यूनियन या संयंत्र के कर्मी कितना भी नाराज हो जाएं, आखिरकार देर सवेर थक हार कर इस सिस्टम के आदी हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

ओएलएएमएस को शहीद करके लाया गया बीएएमएस

ज्ञात हो कि पहले ऑनलाइन अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम चल रहा था, जिसमें ऑनलाइन अटेंडेंस बनाया जाता था। टाइम ऑफिस में 6-7 कर्मी एवं एक दो अधिकारी काम करते थे और पूरे संयंत्र के अटेंडेंस को दुरुस्त रखा जाता था। यह सिस्टम काफी मेहनत के बाद आंतरिक संसाधनों से ही तैयार किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

कर्मचारियों का आरोप है कि इस सिस्टम को जानबूझकर एक-दो अधिकारियों को लाभ पहुंचाने के लिए बंद कराया गया। अधिकारियों को गलत फीडबैक देकर बंद करवाया गया। बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को कर्मियों पर थोपा गया, जिसका परिणाम यह है कि एक साल होने के बावजूद भी यह सब स्टैंडर्ड सिस्टम संयंत्र के स्थाई एवं ठेका कर्मियों के लिए अपनी सर्विस नहीं दे पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

जांच होने पर लपेटे में आ सकते हैं कई अधिकारी

बीएसपी कार्मिकों ने यहां तक बोल दिया कि कोई भी सिस्टम जब लागू किया जाता है तो उसकी छोटी-छोटी कर्मियों को दूर करने के लिए कुछ समय जरूर लगता है। किंतु सिस्टम के लगने से लेकर 1 साल बीत जाने तक यदि सिस्टम में कोई खास सुधार नहीं हुआ है और परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है, तो ऐसे सिस्टम को लगाने की ऊपर में जांच होनी चाहिए। यदि जांच किया गया तो कई अधिकारी इसके लपेटे में भी आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आपका सरकारी मकान है जर्जर तो करें नए के लिए आवेदन, पहुंचे आयुक्त
Next: बोकारो स्टील प्लांट में S6 ग्रेड तक के कर्मचारियों को ले जानें दीजिए कार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.