Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मजदूर लहूलुहान, मौत से कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मजदूर लहूलुहान, मौत से कोहराम

Azmat ali 18/11/2025 (Last updated: 18/11/2025) 1 minute read
Horrific Accident at Bhilai Steel Plant Worker Injured 3

एसपी 3 अनुपम गार्डेन के सामने किसी हाइवा ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दिया। मजदूर के सिर में गहरी चोट लगी है।

  • प्लांट में लगातार हो रहे हादसे को लेकर चिंता जाहिर की जा रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से दुखद खबर आ रही है। सड़क हादसा हो गया है। मजदूर लहूलुहान हो गया है। सिर में गहरी चोट लगी है। प्लांट के अंदर हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। मजदूर की तड़पकर मौत हो गई है। मेन मेडिकल पोस्ट में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा जाएगा।

करीब 15 मिनट तक एम्बुलेंस का इंतजार किया जा रहा था। तब तक जख्मी हालत में मजदूर सड़क पर तड़प रहा था। ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था। अपने वाहन से मेन मेडिकल पोस्ट ले जाने के लिए कर्मचारी वहां बार-बार बोल रहे थे। सुबह 11.20 बजे एम्बुलेंस पहुंची और मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले गई है।

बताया जा रहा है कि साइकिल से मजूदर हर्षवर्धन निषाद कहीं जा रहा था। एसपी 3 अनुपम गार्डेन के सामने किसी हाइवा ने टक्कर मार दिया। साइकिल क्षतिग्रत हो गई है। हादसे के बाद हाइवा समेत चालक घटनास्थल से फरार हो गया है।

जीआरई इंटरप्राइजेस का लेबर बताया जा रहा है। हादसे की खबर लगते ही बीएसपी उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। रोड सेफ्टी को लेकर तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, बावजूद रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है।

बता दें कि एसपी 3 में जीआरई कंपनी के आफिस में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेट हर्षवर्धन काम कर रहा था। 3 माह पूर्व ही ज्वाइन किया था। करीब 25 साल के हर्षवर्धन की मौत से हर तरफ अफरा-तफरी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: राउरकेला जनरल हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, महिलाओं ने भी खोला मोर्चा
Next: Bhilai Steel Plant: मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने इस्पात भवन घेरा, मेन गेट जाम

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.